पाकिस्तान: सेना के काफिले पर हमला, 22 जवानों की मौत, 40 जख्मी

डॉन की रिपोर्ट में में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि संदेह है कि विस्फोट आत्मघाती हमलावर के जरिए हुआ है। डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि बन्नू कस्बे में कई सारे हमले हो चुके हैं। इनमें अप्रैल 2012 में बन्नू केंद्रीय कारागार पर हुआ हमला भी शामिल है। इस हमले में 384 कैदी जेल से भाग निकले थे। घायलों में शामिल फ्रंटियर कोर और सेना के जवानों को संयुक्त सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दस की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस दौरान अपने संदेश में राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कायरतापूर्ण हमले आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को कभी कमजोर नहीं कर सकते हैं। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बलों ने जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications