ओडिशा CM पटनायक ने केंदू पत्ता तोड़ने और बाइंडर्स को दिया बड़ा लाभ, 56 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद का ऐलान

ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने केंदू पत्ता तोड़ने और बाइंडर्स को लेकर 56 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद का ऐलान किया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को राज्य में केंदू पत्ता लाभार्थियों के लिए 2022 फसल वर्ष के तीसरे चरण में 56 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। इस वित्तीय सहायता से केंदू पत्ता तोड़ने और बांधने का काम करने वाले 8 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। ये बोनस एवं प्रोत्साहन राशि केंदू पत्ता लाभकों को जुलाई 2023 में मिलेगी।

तीसरे चरण में 2022 फसल वर्ष के लिए 7.75 लाख केंदू पत्ता तोड़ने वालों को 25 प्रतिशत बोनस और 40 हजार केंदू पत्ता बांधने वालों और अस्थायी श्रमिकों को 5 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस प्रकार केंदू पत्ता श्रमिकों को कुल 56.23 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।

Odisha CM Patnaik

साल 2022 फसल के लिए, पहले चरण में प्रत्येक केंदू पत्ता तोड़ने वाले को 1,000 रुपये दिए गए और प्रत्येक केंदू पत्ता बांधने वाले और अस्थायी श्रमिकों को 1500 रुपये दिए गए। इस प्रकार 83.34 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

इसी तरह साल 2022 के दूसरे चरण में राज्य के 7.75 लाख केंदू पत्ता तोड़ने वालों को 1000 रुपये दिये गये। इसके अलावा, प्रत्येक केंदू पत्ता तोड़ने वाले को पानी की बोतल के लिए 2000 रुपये और सैंडल के लिए 160 रुपये दिए गए। इस चरण के दौरान, 40,000 केंदू पत्ता बांधने वालों और अस्थायी श्रमिकों को 15,000 रुपये की राशि दी गई, जो कुल 111.21 करोड़ रुपये थी।

वर्ष 2022 के लिए केंदू पत्ता तोड़ने वालों और बांधने वालों को बोनस, प्रोत्साहन राशि और वित्तीय सहायता सहित दी जाने वाली सहायता की कुल राशि 250.78 करोड़ रुपये होगी। ये किसी एक फसल वर्ष में सर्वकालिक रिकॉर्ड है। गौरतलब है कि साल 2021 और 2022 के लिए केंदू पत्ता तोड़ने वालों को 118.83 करोड़ रुपये का बोनस और सहायता दी गई थी।

फसल वर्ष 2022 के लिए केंदू पत्ता तोड़ने वाले लाभकों को 2021 की तुलना में 11 प्रतिशत अतिरिक्त सहायता राशि दी जा रही है। लाभार्थी मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों से संबंधित हैं। ये आर्थिक सहायता उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में बहुत सहायक होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+