ज्वेलर्स की दुकान से जेवर ले उड़ी महिलायें, सीसीटीवी में देखिये महिलाओं की करतूत
Noida news, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान पर महिलाओं के गैंग ने जेवर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

महिलाओं ने चोरी की चांदी की छह पाजेब
दनकौर के लम्बा बाजार में अनिल वर्मा की करन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बताया गया कि दुकान में तीन महिलाएं आयीं और चांदी की पाजेब खरीदने की बात कही। दुकान में मौजूद अनिल वर्मा के बेटे ने उन्हें चांदी की पाजेब दिखायी। इसी दौरान महिलाओं ने दुकानदार की नजर बचाकर छह पाजेब चोरी कर ली।

सामन की गिनती के दौरान हुई चोरी की जानकारी
चोरी की घटना का पता उस वक्त चला जब महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार ने अपने सामान की गिनती की। बाद में उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें महिलाएं बड़ी ही सफाई के साथ अपने कपड़ों में पाजेब छुपाती हुई दिखायी दीं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल, पीड़ित की तहरीर के आधार पर दनकौर पुलिस ने तीनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications