नोएडा: व्यापारियों को चाय पिलाती थी महिला, इसके बाद लूटती थी गैंग

Noida news, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दापाश किया है जो कबाड़ खरीदने वाले व्यापारियों को लूटने का काम करता है। यह गैंग कबाड़ी को कबाड़ दिलाने की बात कहकर बुलाता था और रास्ते में नशीली चाय या कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उन्हें लूट लेता था। इस गैंग में एक महिला भी शामिल है। महिला ही झांसे लेकर नशीली चाय पिलाकर व्यापारी को बेहोश करने का काम करती है। पुलिस ने महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को मिलीं नशीली दवाई

पुलिस को मिलीं नशीली दवाई

थाना बिसरख पुलिस ने महिला और उसके साथी को ACE गोल चक्कर के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपने द्वारा की गई लूट की कई घटनाओं के बारे में जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने इनके पास से लूटे हुए दो मोबाइल फोन, 4500 रुपए नकद और नशीली दवाएं बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक का नाम मदन है, अपनी महिला साथी के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

50 हजार की लूटे

50 हजार की लूटे

पुलिस ने बताया कि बीती 10 जनवरी को थाना बिसरख में एक स्क्रेप (कबाड़ी) व्यापारी द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उसने आरोप लगाया था कि कबाड़ा दिलाने के नाम पर उसे बुलाया गया और रास्ते में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर मुझे पिलाकर बेहोश करने के बाद 50 हजार रुपये लूट लिये।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी देहात विनीत जैसवाल के मुताबिक गिफ्तार महिला और उसके साथी से पूछताछ के बाद दोनों को आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है। इस गिरोह के द्वारा की गई अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-सऊदी से चार महीने बाद आई बेटे की लाश, रोती मां बोली- भइया उठो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+