VIDEO: बाइक से चूहे को शख्स ने बार-बार कुचला, Noida पुलिस ने मारपीट की धारा में किया उसे गिरफ्तार
Noida News: नोएडा के थाना फेस-3 में चूहे की मौत का वायरल वीडियो पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। दरअसल, चूहे को बाइक से बार-बार कुचलने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था। शख्स की गिरफ्तारी के बाद नोएडा पुलिस ने सफाई देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि शख्स की गिरफ्तारी किसी अन्य मामले में हुई है ना कि चूहे की हत्या किए जाने के मामले में। दरअसल, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नोएडा का रहने वाला एक शख्स अपनी बाइक के नीचे कुचल कर चूहे की हत्या करते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे क्रूरता बताया और वीडियो में दिख रहे व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एक शख्स को पकड़ लिया। एनबीटी की खबर के मुताबिक,यह मामला थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-66 स्थित ममूरा गांव का बताया जा रहा है।
शुक्रवार को ममूरा गांव में बाइक से बेरहमी से चूहे को कुचलने को लेकर दो पक्षों में आपस में कहासुनी हो गई थी। बात इतनी आगे बढ़ गई कि मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों गुटों में लात-घूसे चले। पुलिस ने कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 151 में मुकदमा दर्ज कर लिया।
जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि चूहे को कुचलकर मारने वाला आरोपी युवक नोएडा के सेक्टर-66 स्थित ममूरा गांव में खान बिरयानी विक्रेता जैनुल ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि चूहे मारने को मारपीट हुई। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दोबारा मारपीट न हो। इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए और इस झगड़े को रोकने के लिए धारा 151 में गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद फोटो जारी किया तो सोशल मीडिया पर यह बहस का मुद्दा बन गया। तो वहीं, अब इस मुद्दे पर नोएडा पुलिस ने ट्वीट कर सफाई दी है।
जैनलाध्दीन नोएडा के थाना फेस-3 में बिरयानी की दुकान चलाता है। सोमवार 24 जुलाई को दुकान में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जैनलाध्दीन को समझाने का प्रयास किया। किन्तु जैनलाध्दीन और अधिक उत्तेजित होकर आमदा-फसाद करने लागा।
इसपर पुलिस ने जैनलाध्दीन को 151 सीआरपीसी की धारा में गिरफ्तार कर लिया और चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि दुकान में हुए विवाद के बाद आरोपी को समझाया गया था, लेकिन वह नहीं माना। आखिर में पुलिस को उसे गिरफ्तार ही करना पड़ा। इस घटना को चूहे के मारने से लेकर नहीं जोड़ना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications