पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा किचन का बजट, अब सब्जियों के भी बढ़ने लगे दाम

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा किचन का बजट, अब सब्जियों के भी बढ़ने लगे दाम

नोएडा, जून 15: लगातार पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों की जेबों पर पड़ने लगा है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से सब्जियां भी महंगी हो गई है। जिसके चलते मध्यम वर्गीय परिवारों के किचन का बजट गड़बड़ाने लगा है। बता दें कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 25 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े है। जिसके चलते ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आने वाले सब्जी, फल, किराना का सामान से लेकर कई चीजों के दाम आसमान छूने लगे है।

Vegetables became expensive due to increase in the price of petrol and diesel

सब्जियों भी हुई महंगी
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सब्जी विक्रेता ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर सब्जियों पर पड़ना शुरू हो गया है। दरअसल, सब्जियां ट्रांसपोर्ट के माध्यम दूसरे राज्यों ये नोएडा, दिल्ली आती है, जिसकी वजह से सब्जियों के दाम बढ़ गए है। सब्जी विक्रेता ने बताया, 'प्याज, आलू, बीन्स, फूल गोभी आदि सब्जी महंगी हो गई है। गोभी पहले 20-25 रु. किलो था अब 40 रु. हो गया, बीन्स पहले 30-40 रु. था अब 60 रु. हो गया है। वहीं, प्याज 20 रुपए किलो थी, जो अब 40 से 50 रुपए किलो हो गई है। सब्जी महंगी होने से लोग कम खरीदारी कर रहे हैं।"

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर प्रियंका का केंद्र से सवाल
बता दें कि बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों पर कांग्रेस महासचिवा प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार से सवाल पूछा। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 101 डॉलर/बैरल थी, उस समय देश में पेट्रोल डीजल के दाम
पेट्रोल: 63.99 रू/ लीटर
डीजल: 50.25 रू/ लीटर
आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 69.79 डॉलर बैरल हैं, लेकिन पेट्रोल डीजल के दाम
पेट्रोल: 95.31 रू/लीटर
डीजल: 86.22 रू/लीटर
आखिर क्यों सरकार जनता को लूट रही है?

कई शहरों में 100 रुपए तक पहुंचा पेट्रोल और डीजल
मालूम हो कि सोमवार को डीजल के दामों में 30 से 31 पैसे का और पेट्रोल की कीमत में 28 से 29 पैसे का इजाफा हुआ था। बढ़ते दामों की वजह से डीजल की कीमत भी कई शहरों में 100 रु के पार पहुंच गई है। गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 25 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं, केवल 16 बार दाम मई महीने में बढ़े थे। लगातार बढ़ते दामों के कारण पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच चुकी हैं।

SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+