NOIDA से 300 करोड़ रुपये की एमडीएमए ड्रग्स बरामद, 9 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने 300 करोड़ रुपये की एमडीएमए ड्रग्स बरामद की है। 9 विदेशी नागरिक गिरफ्तार हुए हैं। भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।

noida

गौतम बुद्ध नगर की स्वाट टीम, एसओजी टीम और ग्रेटर नोएडा की संयुक्त टीमों ने 200 करोड़ रुपये की नार्कोटिक्स व कैमिकल रॉ मैटेरियल बरामद किया है। इसमें लगभग 100 करोड़ रुपये की और नारकोटिक्स भी बरामद की गई है। पुलिस ने 9 अफ्रीकी मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। 46 किलो मेथाफीटामाइन ड्रग तैयार की है। एक कार, 4 मोबाइल सहित भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के इतिहास में ड्रग माफियाओं के खिलाफ अब तक का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन है। पुलिस का दावा है कि जितना मैटेरियल जब्त किया गया है, ऐतिहासिक है। इसमें लगभग 200 करोड़ रुपए की नारकोटिक्स एमडीएमए मेथ्स है। इसके अलावा भारी मात्रा में केमिकल और रॉ मेटीरियल भी बरामद किया गया। इसमें लगभग 100 करोड़ रुपए की नारकोटिक्स बन सकती है।

इसके साथ ही यूपी पुलिस ने अफ्रीकी मूल के 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूरजपुर थाना क्षेत्र के थीटा TA-2 शर्मा मकान नंबर 278 से ड्रग्स बनाने की लैब से भारी मात्रा में समान बरामद किया है। थाना बीटा-2 पुलिस ने तीन अफ्रीकी नागरिकों को डाढ़ा गोल चक्कर से एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य नागरिकों को गिरफ्तार किया व लैब से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया।

गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एजुकेशन हब माना जाता है। जिले में 10 विश्वविद्यालय और करीब 150 शिक्षण संस्था हैं। यहां देश भर के तीन लाख से ज्यादा स्टूडेंट पढ़ाई करते हैं। दुनिया के 50 से ज्यादा मुल्कों के छात्र-छात्राएं नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। पुलिस के अनुसार इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया और रैकेट की इन पर नजर रहती है। यूनिवर्सिटी और तमाम शिक्षण संस्थानों को ड्रग्स माफिया ने बाजार बना रखा है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस का यह एक्शन ड्रग्स माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई है।

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पुलिस ने भारी मात्रा में 40 किलो मेथाफीटा माइन ड्रग्स बरामद की है। इसकी मार्केट कीमत लगभग 300 करोड़ रुपए है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह गिरोह ड्रग्स की सप्लाई भारत सहित अन्य देशों को भी करते थे। क्रिप्टोकरेंसी सहित अनेक माध्यमों से धन अर्जित करते थे।

इतनी भारी मात्रा में यहां पर ड्रेस मिलने के बाद पुलिस इनके नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। इस ग्रुप में कितने भारतीय जुड़े हुए हैं इसकी अभी पुलिस जांच कर रही है इनके पास से भारी मात्रा में मिले सामान से इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के अलावा कितने स्थानों पर इस प्रकार का कार्य किया जा रहा है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान

यूपी पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद ड्रग्स के साथ अफ्रीकी मूल के 9 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम अंदुदुम इम्मानुएल (anudum emmanuel), अजोकु उबाक (ajoku ubaka), दमिएल अजुह (damiel azuh), ड्रामेमोमद (dramemomd), लेवी उज़ोचुकव (levi uzochukw), जैकब मफिएले (jacob emefiele), कोफी (kofie), चिड़ी इजिअगवा (chidi ijiagwa) और अजोकु कलेची (ajoku klechi) को गिरफ्तार किया है। सभी अफ्रीकी मूल के नागरिक वर्तमान में सूरजपुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान पर रहते हैं।

यह समान हुआ बरामद

इनके पास से पुलिस ने 22 किलो 275 ग्राम एमडीएमए सफेद पाउडर 11 किलो 575 ग्राम तैयार एमडीएमए 3 किलो ब्राउन मेथ एमडीएमए, 400 ग्राम एमडीएमए क्रिस्टल 10 किलो, 200 ग्राम अदबना एमडीएमए सफेद, 21 बोतल मेथेनॉल 8 प्लास्टिक कैन लेबोरेट्री रिएजेंट सॉल्यूशन दो हाइड्रॉलिक एसिड 6 सल्फ्यूरिक एसिड 59 खाली कांच की बोतल नो प्लास्टिक के डिब्बे कैलशियम क्लोराइड तीन प्लास्टिक की बड़ी बाल्टी नो प्लास्टिक की चैन दो डीप फ्रीजर दो इलेक्ट्रॉनिक हीटिंग मेटल 50 पैकेट पॉलीथिन पाउच सहित अन्य सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+