up international trade show: एक ही छत के नीचे मिलेगी पूरे यूपी की झलक, जानिए कैसे बुक करें टिकट

up international trade show: उत्तर प्रदेश के नोएडा में यूपी का पहला इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 सितंबर से 25 सितंबर के बीच आयोजित हो रहा है। नोएडा में आयोजित होने वाले ट्रेड शो तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस ट्रेड शो में यूपी की झलक देखने को मिलेगी।

नोएडा में आयोजित इस यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया भर से करीब 400 निवेशकों को लौटा दिया गया है। ओडीओपी को वैश्विक बाजार में जगह दिलाने के लिए यह ट्रेड शो महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के उत्पाद और सरकारी विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।

up-international-trade-show-in-greater-noida-from-21-to-25-september-know-ticket-and-timing-details

बिजनेस के लिए सुबह 11 बजे से 3 बजे और आम जनता के लिए दोपहर 3 बजे से रात आठ बजे तक खुलने वाले इस ट्रेड शो में इस ट्रेड शो में इंग्लैंड, अमेरिका, इटली, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी सहित अन्य देशों के करीब 600 से अधिक खरीदारों की पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

नोएडा में आयोजित होने वाले इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में बनारसी साड़ी, मिर्जापुर और भदोही की कालीन, फिरोजाबाद की चूड़ियों के साथ ही यूपी के जिन जनपदों में जो भी फेमस प्रोडक्ट हैं उनकी प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी।

प्रोडक्ट के लिए इस तरह बुक करें टिकट
यदि आप अपने व्यापार को वैश्विक बाजार तक पहुंचाना चाहते हैं तो यूपी इंटरनेशनल ट्रेड से आपके लिए एक बेहतर होकर है। इसमें जहां आपके प्रोडक्ट को वैश्विक मंच पर पहचान मिलेगी वहीं यदि आप का प्रोडक्ट बेहतर रहता है तो इसके लिए आपको पुरस्कृत भी किया जाएगा।

टिकट बुकिंग के लिए आपको यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की अधिकारी वेबसाइट https://www.upinternationaltradeshow.com/ पर लॉग इन करना पड़ेगा। लॉग इन करने के बाद आप अपनी सुविधा अनुसार यहां पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा का चयन कर सकते हैं। भाषा का चयन करने के बाद यहां पर आप प्रदर्शक पंजीकरण और आगंतुक पंजीकरण कर पाएंगे।

यदि आप अपने प्रोडक्ट को ट्रेड शो में लाना चाहते हैं और स्टाल लगाना चाहते हैं तो वेबसाइट पर एक पॉप अप खुलेगा जहां आप अपने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दर्ज करते हुए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहीं से आपको Download E-Badge पर क्लिक करना पड़ेगा। क्लिक करने के बाद आप अपना E-Badge डाउनलोड कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+