होमगार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा: शिकायत करने वाला ही निकला मास्टरमाइंड, गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। होमगार्ड घोटाले मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। गौतम बुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण से लिखित में होमगार्ड घोटाले की शिकायत करने वाले राजीव ने ही घोटाले को अंजाम दिया था।

राजीव ने ही लगाई थी मास्टर रोल में आग
खुद को को फंसता देखकर आरोपी राजीव ने खुद ही होमगार्ड कार्यालय में रखे मास्टर रोल को जलाया था, जिसके लिए राजीव ने कार्यालय में खड़ी मोटरसाइकिल से पैट्रोल निकालकर मास्टर रोल को जलाने का काम किया, ताकि इस पूरे मामले में होमगार्ड जिला कमांडेंट को आरोपी दिखाया जा सके। लेकिन पुलिस के द्वारा जब आरोपी होमगार्ड को रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो पाया गया कि शिकायतकर्ता राजीव ने खुद मास्टर रोल में आग लगाई थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने राजीव को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होमगार्ड ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे की सघनता से जांच की तो पाया गया कि बीती 18 नवंबर को राजीव के द्वारा मास्टर रोल में आग लगाई गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है पुलिस
बता दें, पुलिस इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। अब पुलिस ने छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, क्योंकि इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम खुद इस मामले को लेकर गंभीर नजर आए थे।
-
Domestic Workers: भारत, US और UK में मेड्स की सैलरी में इतना फर्क क्यों? विदेशों में मिलती है लग्जरी लाइफ -
Noida Kya Khula-Kya Band: फैक्ट्री वर्कर्स का उग्र प्रदर्शन, कौन से रूट ब्लॉक? स्कूल-बैंक, क्या खुला-क्या बंद? -
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Labour Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी की मांग पर भारी बवाल, सड़क पर उतरे कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Ambedkar Jayanti: दिल्ली-नोएडा में लग सकता है भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये Traffic एडवाइजरी -
नोएडा विरोध प्रदर्शन: पुलिस ने बाहरी प्रभाव को संबोधित किया -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications