ग्रेटर नोएडा में बोले यूपी सीएम Yogi Adityanath, 'जो कुर्सी कल जानी है, वो आज चली जाए'

ग्रेटर नोएडा में बोले यूपी सीएम Yogi Adityanath, 'जो कुर्सी कल जानी है, वो आज चली जाए'

UP CM Yogi Adityanath: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi adityanath) सोमवार 31 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पहले गौतम बुद्ध नगर को एक अभिशप्त स्थान माना जाता था। सरकार बनने के बाद जब हमने नोएडा की यात्रा प्रारम्भ की थी। तो हमारे विपक्ष मित्रों ने कहा था कि आपकी कुर्सी खतरे में है। मैंने कहा था कि कुर्सी किसी के साथ नहीं जाती है। जो (कुर्सी) कल जानी है, वो आज चली जाए।'

UP CM Yogi Adityanath

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां यूपी के पहले डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही, ग्रेटर नोएडा में 39 हजार करोड़ के एमओयू भी साइन किए। इस दौरान ग्रेटर नोएडा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, भारत में 65 करोड़ इंटरनेट कस्टमर हैं। यह पूरी दुनिया का 20 फीसदी हैं लेकिन स्टोरेज क्षमता मात्र 2 प्रतिशत थी। इस डेटा को स्टोर करने के लिए दुनिया में कहीं जमीन तलाशनी पड़ती थी, लेकिन अब हमारा देश भी इस फील्ड में उतर चुका है। इस डेटा सेंटर ने यह दिखा दिया कि हम भी डेटा को अपने यहां सुरक्षित रख सकते हैं।'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोलते हुए कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास, तीनों प्राधिकरण आईटी का प्रमुख केंद्र हैं, जहां निवेश बढ़ रहा है। यहां वर्ल्ड क्लास इंफ्रा दिया गया और यहां मैन पॉवर भी अच्छा है। उन्होंने कहा कि यूपी में भ्रष्टाचार पर व्यापक लगाम लगी है। ईज ऑफ लिविंग में काफी सुधार आया है। तकनीकी के जरिए हम कोरोना प्रबंधन में सफल हुए। साल 2014 के बाद से ही देश में डिजिटल युग की शुरुआत हुई और अब इसे तेजी से बढ़ाया जा रहा है।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पहले गौतम बुद्ध नगर को एक अभिशप्त स्थान माना जाता था। सरकार बनने के बाद जब हमने नोएडा की यात्रा प्रारम्भ की थी। तो हमारे विपक्ष मित्रों ने कहा था कि आपकी कुर्सी खतरे में है। मैंने कहा था कि कुर्सी किसी के साथ नहीं जाती है। जो (कुर्सी) कल जानी है, वो आज चली जाए। लेकिन मैं जनता के साथ धोखा नहीं कर सकता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+