Noida की सडकों पर 'Elvish Army' का काफिला, स्टंटबाजी का Video Viral, कई गाड़ियां सीज
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों का काफिला, बीच सड़क स्टंटबाजी और रील बनाते कुछ युवा, ऐसा एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर जो लोग सड़कों पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं, वो युट्यूबर एलविश यादव के समर्थक हैं और ये रैली उन्ही के समर्थन में निकाली गई है।
एल्विश आर्मी की सड़कों पर स्टंटबाजी
आपको बता दें कि युट्यूबर एलविश यादव बिग बॉस ओटीटी (Big Boss OTT) में एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर उभरकर आए हैं। बीते दिनों सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में एल्विश की फटकार लगाए जाने के बाद एल्विश आर्मी (Elvish Army) की चर्चा होने लगी थी। जानकारी अनुसार इसी एलविश आर्मी के युवाओं द्वारा बीते 6 अगस्त को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सैकड़ों की संख्या में रैली निकाली गई।

वीडियो हुआ वायरल
इस रैली में यातायात नियमों का जमकर उल्लंघन किया गया। गाड़ियों पर एल्विश के समर्थन वाले पोस्टर लगे थे। रैली में युवकों ने जमकर स्टंटबाजी कर रील बनाई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भी तत्काल इस मामले का संज्ञान लिया है।
Recommended Video
यातायात नियमों का उल्लंघन, 3 गाड़ियां सीज
नोएडा पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा दो स्कॉर्पियो और एक वरना कार को चिन्हित कर सीज करने की कार्रवाई की गई है। वहीं अन्य वाहनों की भी पहचान कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है की एल्विश के समर्थन में गाड़ियों से रैली करवाने वाला युवक सेक्टर-73 निवासी अनिकेत यादव है. हांलाकि, इसकी पुष्टि पुलिस के तरफ से नहीं हो पाई, पुलिस जांच की बात कह रही है।












Click it and Unblock the Notifications