Seema Haider ने पाकिस्तान वापस जाने से किया इनकार, बोली- 'हिन्दुस्तान से मेरी लाश ही जाएगी'

Seema Haider Latest News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी चर्चाओं में है। सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर फिल्म भी बनने जा रही है। इस बीच खबर आ रही थी कि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाएगा।

समाजवदी पार्टी से जुड़े नेता अभिषेक सोम ने बकायदा सीमा का पाकिस्तान जाने का टिकट भी कटवा दिया था। पाकिस्तान वापस भेजे जाने की चर्चाओं के बीच सीमा हैदर का बयान सामने आया है। आजतक की खबर के मुताबिक, सीमा हैदर ने पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया है।

Seema Haider Latest News

सीमा का कहना है कि मैं सबकुछ छोड़ कर सिर्फ सचिन के प्यार की खातिर भारत आई हूं। मुझे सरकार और जांच एजेंसी पर पूरा भरोस है। इस दौरान सीमा हैदर ने यह बात भी साफ कर दी कि वह अपने प्यार सचिन को छोड़कर कहीं नहीं जाएगी। सीमा का कहना है कि,'मेरी लाश ही हिंदुस्तान से जाएगी।'

सीमा ने साफ शब्दों में कहा कि मैं सचिन से प्यार करती हूं। सचिन के लिए सब कुछ छोड़कर पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई हूं। यह बात मैं सिर्फ कहने के लिए नहीं कह रही हूं बल्कि करके भी दिखाऊंगी। इस दौरान सीमा हैदर ने कहा कि पहले पति से मेरा तलाक हो चुका है।

इस दौरान सीमा हैदर ने कहा कि मुझे हिंदुस्तान सरकार और एटीएस की जांच पर पूरा विश्वास है। जांच में सच सामने आएगा। साथ ही, सीमा हैदर से फिल्म में काम करने के बारे में पूछा गया तो सीमा ने कहा कि वो किसी फिल्म में काम करने नहीं जा रही है। ये सब कुछ लोगों की साजिश का नतीजा है।

इस दौरान सीमा हैदर से पूछा गया कि सचिन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं, फिर भी आप यहां क्यों आई? इस सवाल के जवाब में सीमा हैदर ने कहा कि मैं सचिन से बहुत प्यार करती हूं। मैं सब कुछ छोड़ कर सचिन के प्यार में ही हिंदुस्तान आई हूं। मुझे सचिन के परिवार से बहुत प्यार मिल रहा है।

इस दौरान पाकिस्तान वापस भेजे जाने के सावल पर सीमा हैदर ने कहा कि अब मेरी लाश ही हिंदुस्तान से जाएगी। खबर के मुताबिक, सीमा हैदर को ऐसी उम्मीद है कि उसे जल्द ही भारतीय नागरिकता मिल जाएगी। वहीं, सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा कि वह किसी फिल्म में काम नहीं करेंगी।

सीमा के लिए किसने कटावया पाकिस्तान का टिकट?
दरअसल, अमित जानी ने सीमा हैदर की कहानी पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। साथ ही सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर को भी दिल्ली या मुंबई आने का निमंत्रण भेज गया था। इसी के बाद सपा से जुड़े होने का दावा करने वाले अभिषेक सोम ने ट्वीटर पर टिकट की तस्वीर शेयर की थी। साथ ही, कहा था कि सीमा को भारत में कोई जगह नहीं मिलेगी।

MNS ने भी दी थी धमकी
सपा नेता के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी अमित जानी को चेतावनी दी थी। मनसे नेता अमय खोपकर का कहना था कि पाकिस्तानी महिला को लेकर न तो कोई फिल्म बनाई जाए और न ही कोई रोल ऑफर किया जाए। नहीं तो बुरा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+