सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 के लिए रखा व्रत, बोली- 'लैंडिंग तक कुछ भी नहीं खाऊंगी...ना पिऊंगी'
Chandrayaan-3 Latest News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर खुद को भारत के रंग में रंगा हुआ दिखाने की कोशिश कर रही हैं। सीमा हैदर ने 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया। तो वहीं, अब चंद्रयान-3 की सफलातापूर्वक लैंडिंग की कामना करते हुए व्रत रखा है।
सीमा हैदर द्वारा चंद्रयान-3 की सफलतापूर्व लैंडिंग के लिए प्रार्थना करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सीमा हैदर को कहते हुए सुना जा सकता है कि जब तक चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग नहीं हो जाती, तब तक मैं कुछ भी नहीं खाऊंगी और न ही कुछ पिऊंगी।

सोशल मीडिया साइट X पर इस वीडियो को प्रशांत कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया है। 1 मिनट 08 सेकेंड के इस वीडियो में सीमा हैदर बोल रही है कि मैरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है फिर भी मैंने व्रत रखा है। भारत का चंद्रयान-3 आज शाम उतरेगा चंद्रमा पर। इससे हमारे भारत देश का बहुत नाम होगा।
सीमा हैदर ने कहा कि इसलिए मैं तब तक व्रत रखुंगी, जब तक चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर लैंड नहीं कर जाता। तब तक मेरा व्रता है इस दौरान मैं ना तो कुछ खाऊंगी और न ही कुछ पिऊंगी। मैं प्रार्थना कर रही हूं श्री राधे-कृष्ण से। भगवान श्रीराधे-कृष्ण पर मेरा पूरा विश्वास है। मैं सारे देवी-देवाताओं से प्रार्थना करती हूं कि चंद्रयान-3 को सफलता मिले।
इस दौरान सीमा हैदर बोलते हुए कहा कि चंद्रयान-3 के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत कड़ी मेहनत कर रहे है। इससे हमारे भारत देश का बहुत नाम ऊंचा होगा औऱ हमारे भारत देखा का दबदबा पूरी दुनिया में बढ़ेगा। इस दौरान सीमा हैदर ने कहा कि मैं अपना व्रत चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने के बाद ही कुछ खाऊंगी।
सीमा हैदर के इस वीडियो खबर लिखे जाने तक 6 हजार, 88 लाइक और कई कमेंट आ चुके है। आपको बता दें कि भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर साउथ पोल (दक्षिणी ध्रुव) पर लैंडिंग करेगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर ISRO ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
चंद्रमा की सतह पर लैंड करते ही भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रयान-3 का लैंडर-रोवर चांद पर 1 दिन काम करेगा, यानी पृथ्वी के 14 दिन के बराबर। चंद्रयान-3 मिशन से पूरे देश की उम्मीदें जुड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications