ग्रेटर नोएडा: बाइक सवार हमलावरों ने रागिनी गायक सुषमा की गोली मारकर हत्या
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने रागिनी गायक सुषमा की गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर हालत में रागिनी गायक को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात के समय हमलावर हेलमेट लगाए हुए थे। इससे कोई उनका चेहरा नहीं देख पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की।

जानकारी के मुताबिक, रागिनी गायक सुषमा फिलहाल ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थानाक्षेत्र के अंतर्गत मित्रा सोसायटी में रह रही थीं। मंगलवार को वह बुलंदशहर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात लगभग साढ़े आठ बजे सुषमा वापस ग्रेटर नोएडा लौटीं। जब वह सोसायटी के बाहर कार से उतर रहीं थीं। तभी बाइक सवार दो हमलावर उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। वारदात के बाद सुषमा को गंभीर हालत में इलाज के लिए आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुषमा पर हमले की खबर सुनकर बड़ी संख्या में रागिनी कलाकार व परिजन अस्पताल पहुंच गए। करीब 1 घंटे बाद परिजनों को सुषमा की मौत की जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों से मामले के संबंध में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि सोसायटी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बाइक नंबर और हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर वारदात के कारणों का पता लगाने जुटी है।
अगस्त में भी हो चुका है हमला
9 अगस्त 2019 को बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मेहसाणा गांव में जब वह एक कार्यक्रम में गाने गई थी, तब भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर में एक मामला दर्ज कराया गया था। वहीं, पुलिस ने बताया कि रागिनी गायक का उसके पति से तलाक हो चुका है, और प्रॉपर्टी को लेकर उनका अपने पूर्व पति से विवाद चला रहा है।












Click it and Unblock the Notifications