Noida: अखाडा बना एमिटी यूनिवर्सिटी का कैंपस, छात्रों के बीच हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो को देख कर आपको यह लगेगा ही नहीं कि यह किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज कैंपस का वीडियो है। छात्रों के दो गुट इस तरह से एक दूसरे के खून के प्यासे बने हुए हैं मानों कोई गैंग वॉर हो रहा हो।

Noida video of fight between students goes viral in Amity University campus

यूपी के नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में छात्रों के दो गुट आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वहीं कैंपस के अंदर छात्रों के दो पक्षों में हो रही मारपीट को लेकर पुलिस द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया है और शिकायतकर्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए मारपीट करने वाले छात्रों की तलाश की जा रही है।

Noida video of fight between students goes viral in Amity University campus

छात्रों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
नोएडा के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में मारपीट की घटनाएं आम हो चुकी हैं। ताजा मामला यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर का है, जहां मामूली वाद विवाद के बाद छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी एमिटी यूनिवर्सिटी के कैंपस के बाहर और अंदर मारपीट के तमाम मामले सामने आ चुके हैं।

Noida video of fight between students goes viral in Amity University campus

Recommended Video

      गौतमबुद्धनगर ब्रेकिंग: होटल की लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा, 9 लोग घायल

      हो गई छात्रों की पहचान, मुकदमा दर्ज
      वहीं पुलिस का इस मामले पर कहना है कि 13 अप्रैल की शाम से एमिटी यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे कुछ बच्चे क्लास के अंदर मारपीट करते नजर आ रहे है। वादी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है। वीडियो में मारपीट कर रहे छात्रों की पहचान की जा चुकी है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+