Twin Tower Demolition : 9 सेकेंड में जमींदोज हुए ट्विन टावर्स, पलक झपकते ही मिट्टी में मिल गई गगनचुंबी इमारतें

नोएडा, 28 अगस्त: नोए़डा सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर्स को जमींदोज कर दिया गया। 32 मंजिला एपेक्स (100 मीटर) और 29 मंजिला सियान (97 मीटर) टावर में 3500 किलोग्राम विस्फोटक लगाकर बिल्डिंग को गिराया गया। नोएडा की ये गगनचुंबी इमारतें पलक झपकते ही मिट्टी में मिल गईं। इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता ने बताया कि डिमोलिशन 100 फीसदी सफल रहा। 9-10 सेकेंड में टावर गिर गए। जैसा हमने सोचा था बिल्कुल वैसे ही परिणाम आए। दत्ता ने बताया, ''हम 5 लोग टावर से बस 70 मीटर की दूरी पर थे। आधे घंटे पहले से हम 5 लोग आपस में बात नहीं कर पा रहे थे बस एक दूसरे के चेहरे देख रहे थे।''

Recommended Video

      Noida Supertech Twin Towers Demolition: धमाके के साथ गिरे ट्विन टावर | वनइंडिया हिंदी *News

      बता दें, नेशनल बिल्डिंग कोड को ताक पर रख कर सुपरटेक ने ट्विन टावर का निर्माण किया था। साल 2014 में हाईकोर्ट ने सुपरटेक ट्विन टावर को अवैध घोषित किया था। इसे गिराने के भी आदेश दिए गए थे, लेकिन बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए अगस्त 2021 में ट्विन टॉवर को गिराने का आदेश दिया था।

      noida twin towers demolition news and updates

      चेतन दत्ता ने एक बटन दबाकर जमींदोज किए ट्विन टावर्स

      एडिफिस कंपनी के इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता ने ट्विन टावर को ब्लास्ट करने के लिए फाइनल बटन दबाया। उनके साथ ब्लास्टर जोशफ ब्रिक्समैन समेत अन्य छह लोग 100 मीटर के दायरे में मौजूद रहे। बता दें, चेतन दत्ता एडिफिस कंपनी के भारतीय ब्लास्टर हैं। चेतन ने ही एक बटन दबाकर 9 सेकेंड में 40 मंजिला ट्विन टावर्स को जमींदोज किया है। चेतन दत्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि ट्विन टावर्स को गिराए जाने की पूरी प्रक्रिया सरल है। उन्होंने कहा था, ''हम डायनमो से करंट उत्पन्न करते हैं और फिर बटन दबाते हैं, जो सभी शॉक ट्यूबों में डेटोनेटर को एक्टिवेट करेगा। 9 सेकेंड में सभी डेटोनेटर एक्टिवेट हो जाएंगे और पूरी इमारत गिर जाएगी।'' ट्विन टावर गिराने के बाद चेतन दत्ता ने बताया कि डिमोलिशन 100 फीसदी सफल रहा। 9-10 सेकेंड में टावर गिर गए। जैसा हमने सोचा था बिल्कुल वैसे ही परिणाम आए।

      ट्विन टावर धराशायी होने बाद उठा धूल का जबरदस्त गुबार

      सुपरटेक ट्विन टावर को सलतापूर्वक जमींदोज कर दिया गया है। 3700 किलोग्राम विस्फोटक के जरिए इमारत को ढहाया गया है। ट्विन टावर के धराशायी होने बाद धूल का जबरदस्त गुबार उठा। करीब दो घंटे तक धूल का गुबार हवा में रहने का अनुमान है। आसपास के लोगों को हटाया गया है। हेल्थ इमरजेंसी के मद्देनजर तीन अस्पताल भी अलर्ट पर रखे गए हैं। लोगों से घरों में भी डबल मास्क लगाए रखने की अपील की गई है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बलरामपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि इन अवैध ट्विन टावरों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सख्त कार्रवाई में ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था। यह एक संदेश देगा कि राज्य में अवैध काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+