नोएडा के GIP मॉल में बीच में रुकी द कश्मीर फाइल्स फिल्म, हंगामा मचा तो पता चली असल वजह
नोएडा के GIP मॉल में बीच में रुकी द कश्मीर फाइल्स फिल्म, हंगामा मचा तो पता चली असल वजह
नोएडा, 16 मार्च: ग्रेट इंडिया पैलेस मॉल (GIP Mall) में चल रही डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का शो अचानक से बीच में रुक गया। शो के बीच में रुकने से दर्शकों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। दर्शकों ने फिल्म को जानबूझकर बीच में रोकने का आरोप लगाया। इस बीच उन्हें पता चला कि मैनेजर मुस्लिम समुदाय से है।

पुलिस ने कराया मामला शांत
इससे हंगामा और ज्यादा बढ़ गया। इस दौरान दर्शकों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। जीआईपी मॉल में मंगलवार को दर्शक 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे। शो के बीच में अचानक से फिल्म का संचालन रुक गया, जिसके बाद दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच किसी हिंदू संगठनों को इस बात की सूचना दे दी।

हिंदू संगठनों से किया हंगामा
सूचना मिलते ही मौके पर हिंदू संगठनों के लोग भी पहुंच गए और मैनेजर एजाज खान पर जानबूझकर फिल्म बंद करने का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों समझाकर शांत कराया। हालात सामान्य होने पर फिल्म को प्रदर्शन फिर से शुरू कवाया गया। पुलिस के मुताबिक, एसी में खराबी आने की वजह से फिल्म का संचालन बीच में रोक दिया गया था। हालांकि पुलिस की सूझबूझ से मामले को जल्द शांत करा कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

क्या कहा नोएडा के डीसीपी रणविजय सिंह ने
नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एसी में खराबी होने के बाद रिपेयर करने में जो टाइम लगा उतनी देर तक मूवी रोकी गई थी। इस फिल्म को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। ऐसे में बीच में फिल्म के बीच में अचानक से बंद हो जाने की वजह से लोग निराश हुए। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी मौजूद थे।

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को यूपी सरकार ने किया है टैक्स फ्री
कश्मीरी पंडितों के ऊपर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। बता दें, यह फिल्म पिछले सप्ताह शुक्रवार को रिलीज हुई है और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर मुख्य भूमिक में हैं।












Click it and Unblock the Notifications