एक किलो सोना लूटने वाले चार गिरफ्तार, 400 ग्राम सोना और 30 लाख रुपये बरामद

Noida News, नोएडा। नोएडा फेज-2 एनएसईजेड स्थित दिव्या क्रिएशन कंपनी के चालक और प्रोडक्शन मैनेजर से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 20 मई को बदमाशों ने मारपीट कर मैनेजर और चालक से एक किग्रा सोना लूट लिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार, करीब 400 ग्राम सोना तथा लूटा गया सोना बेचकर इकट्ठी की गई रकम में से 30 लाख रुपए नगद बरामद किये गए हैं।

Noida police arrested four criminals

पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के नाम विकास, भूपेंद्र उर्फ गोली, इसरार बताए हैं, जबकि एक आरोपी वह सुनार है जिसने लूटा गया सोना खरीदा। प्रेस कान्फ्रेंस में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया की इन शातिर लुटेरों ने 20 मई को थाना फेज दो क्षेत्र में दिव्या क्रिएशन कंपनी के चालक और प्रोडक्शन मैनेजर से एक किलो सोना लूटा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है।

एसएसपी ने बताया कि इस लूट का मास्टर माइंड विकास है। वह फेज-दो क्षेत्र के एनएसईजेड स्थित विक्टोरा कंपनी में काम करता है। यह कंपनी दिव्या क्रिएशन के पास ही स्थित है। एनएसईजेड के गेट नंबर-1 पर कंपनी के डिस्पैच चालान बनाए जाते हैं। वहां पर एनएसईजेड से बाहर जाने वाले उत्पादों का विवरण दर्ज किया जाता है। विकास को वहीं से दिव्या क्रिएशन कंपनी के बाहर जाने वाले माल के बारे में जानकारी हुई थी। लूट की घटना को अंजाम देने के लिए विकास ने भूपेंद्र उर्फ गोली, इसरार और दादरी में सुनार का काम करने वाले अश्विनी से संपर्क किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+