नोएडा: 'गालीबाज' महिला को सूरजपुर कोर्ट से मिली जमानत, गार्ड को गालियां देने के आरोप में हुई थी अरेस्ट

नोएडा: 'गालीबाज' महिला को सूरजपुर कोर्ट से मिली जमानत, गार्ड को गालियां देने के आरोप में हुई थी अरेस्ट

नोएडा, 25 अगस्त: सेक्टर 126 की जेपी विशटाउन सोसाइटी के सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट और गाली गलौच करने वाली महिला भव्या रॉय को जमानत मिल गई है। भव्या रॉय को बुधवार 24 अगस्त को सूरजपुर अदालत की ने जमानत दी है। बता दें कि रविवार 21 अगस्त को 'गालीबाज' महिला भव्या रॉय का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान भव्या रॉय पुलिस जीप से नहीं, बल्कि खुद की गाड़ी से पुलिस स्टेशन तक गई थी, जिसकी फोटोज और वीडियो भी सामने आए थे।

भव्या रॉय को मिली जमानत

भव्या रॉय को मिली जमानत

वहीं, भव्या रॉय को जमानत मिलने की जानकारी उनके वकील इंद्रवीर सिंह भाटी ने दी है। वकील इंद्रवीर सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मुवक्किल को सूरजपुर अदालत की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा उपाध्याय ने जमानत दी। भाटी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'हमने तर्क दिया कि मेरे मुवक्किल को बिना किसी नोटिस के गिरफ्तार किया गया, जबकि उन अपराधों में नोटिस जारी करना जरूरी होता है, जिनमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। अदालत ने इस तर्क को स्वीकार कर लिया और उन्हें जमानत दे दी।'

रविवार 21 अगस्त को वायरल हुआ था वीडियो

रविवार 21 अगस्त को वायरल हुआ था वीडियो

घटना शनिवार 20 अगस्त की है, लेकिन उसका वीडियो रविवार 21 अगस्त को वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में भव्या रॉय गार्ड्स को जमकर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए और उसकी पिटाई करते हुए नजर आ रही है। महिला ने बिहार के गार्ड को भी अपशब्द कहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि गेट खोलने में देरी की वजह से भव्या रॉय भड़क गई और उसने गार्ड्स के साथ बदसलूकी की। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो करीब दो मिनट से अधिक का है।

इन धराओं में दर्ज हुआ था केस

इन धराओं में दर्ज हुआ था केस

भव्या रॉय नोएडा पुलिस ने भव्या राय पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (सद्भाव के प्रतिकूल कार्य), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें उन्हें अब जमानत मिल गई है।

भव्या रॉय कौन हैं?

भव्या रॉय कौन हैं?

नोएडा सेक्टर 126 की जेपी विशटाउन सोसाइटी के गार्ड को गालियां देने वाली महिला का नाम भव्या रॉय है। जो पेशे से वकील है और दक्षिणी दिल्ली के साकेत कोर्ट में वकालत करती हैं। भव्या रॉय की शादी साल 2016 में हो गई थी। भव्या रॉय के पति का नाम कौस्तुभ चौधरी है। भव्या रॉय दिल्ली के महरौली की रहने वाली हैं। तीन महीने पहले ही भव्या राय नोएडा के जेपी विशटाउन में 901 नंबर का फ्लैट किराए पर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+