नोएडा: बेकाबू कार ने 7 लोगों को रौंदा, चार की हालत बेहद गंभीर
नोएडा, 13 अप्रैल: तेज रफ्तार आर्टिंग कार ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में सात लोगों को रौंद डाला। इस घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुंरत अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए लोगों में से चार लोगों की हालत गंभीर है। यह घटना सेक्टर 122 स्थित पृथला खजरपुर के पास की है।

पुलिस के मुताबिक, गौर सिटी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले सड़क पर चल रहे बाइक सवार को टक्कर मारी। जैसे ही कुछ लोग बाइक सवार के पास आकर खड़े हुए तो कार उन्हें भी कुचलते हुए डिवाइडर के पास जाकर टकरा गई। इस बेलगाम कार की रफ्तार की चपेट में 7 लोग आए। इसमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आर्टिंगा कार का नंबर टैक्सी का बताया जा रहा है। कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
सेक्टर-113 थाना प्रभारी शरद कांत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार के ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार को मौके से जब्त कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications