Noida: शुरू होने जा रहा पहला मेट्रो कोच रेस्तरां, जानिए कैसा होगा और क्या सुविधा मिलेंगी?
Noida Metro Coach Restaurant: नोएडा में अब मेट्रो सिर्फ सफर के लिए नहीं बल्कि खाना एंजॉय करने की भी एक बेहतरीन जगह बन गई है। ऐसा इसलिए क्यों नोएडा में एक्वा लाइन (Aqua Line) पर पहला मेट्रो कोच रेस्तरां मंगलवार से शुरू हो रहा है। जहां एक साथ बैठकर लोग खाना-पीना का आनंद उठा पाएंगे।
ऐसे में अगर आप क खाने-पीने के शौकीन हैं और नई-नई जगह ट्राई करते हैं तो फिर यह आपके लिए एक नए एक्सपीरियंस वाली जगह हो सकती है, जहां आप अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ मील एंजॉय कर सकते हैं।

मालूम हो कि यह शानदार पहल नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन के सेक्टर-137 स्टेशन पर शुरू होने जा रहा है, जो कि प्रदेश का पहला मेट्रो कोच रेस्तरां होगा। इसका ऑफिशियल उद्घाटन नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी एवं नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम मंगलवार की शाम करीब 7.30 बजे करेंगे।
जानिए क्या होगा किराया?
जानकारी के अनुसार घंटे के हिसाब से किराया तय किया गया है। मेट्रो नुमा कोच के अंदर रेस्टोरेंट में एक साथ करीब 50 लोगों बैठकर खाना-पीना कर सकते हैं। जिसमें जन्मदिन, बिजनेस मीटिंग के अलावा पार्टी भी की जा सकती है। मालूम हो कि एक्वा लाइन पर मेट्रो में भी जन्मदिन की फैसिलिटी है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति से घंटे के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कंपनी को 9 साल के लिए लाइसेंस दिया गया है।
मेट्रो कोच रेस्तरां का जिम्मासिटी सुपर मार्ट कंपनी के पास है, जो कि हर महीने के आधार पर किराया देगी। कंपनी को 100 वर्ग मीटर में मेट्रो कोच और करीब 200 वर्ग मीटर में बाहर का एरिया दिया गया है। बता दें कि इस रेस्तरां में कोच में दोनों तरफ सीटें हैं। इसी के साथ बीच में खाने के लिए टेबल दी गई है। कोच में अनाउंसमेंट भी होगा, जो कि सिर्फ खाने-पीने को लेकर की सुनाई देगा।












Click it and Unblock the Notifications