ख़ौफनाक : दिल्ली के पास एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की सिर कुचली लाश, हत्या कर पहचान छुपाने की आशंका

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर युवती की सिर कुचली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई हैं।

Noida girl Head crushed dead body found Eastern Peripheral Expressway near Delhi murder

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर युवती की सिर कुचली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई हैं। शुरुवाती जांच में मामला हत्या का लग रहा है और ऐसी आशंका जताई जा रही हैं कि किसी ने हत्या कर युवती की पहचान छुपाने के लिए किसी बड़े वाहन से उसका सिर कुचला हैं।

एक्सप्रेस-वे पर पड़ी रही युवती की लाश, दौड़ते रहे वाहन

एक्सप्रेस-वे पर पड़ी रही युवती की लाश, दौड़ते रहे वाहन

देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े हाईटेक जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी क्षेत्र में दिन निकलते ही सनसनी फैल गई। जहां ग्रेटर नोएड़ा अंतर्गत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती की लाश पड़ी हुई हैं। सूचना पाकर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो हाईवे पर बिखरा खून व युवती की सिर कुचली हुई लाश पड़ी थी। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। इतना ही नही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर जिस युवती का शव मिला हैं। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं। इतना ही नही युवती का सिर कुचला हुआ हैं, जिससे उसकी पहचान हो पाना मुश्किल हो रहा हैं। उधर आशंका जताई जा रही हैं कि किसी ने हत्या कर युवती की पहचान छुपाने के लिए किसी बड़े वाहन से उसका सिर कुचला हैं।

राहगीरों की सूचना पर दौड़ी खाकी, एक्सप्रेस-वे पर मंजर देख उड़ गए होश

राहगीरों की सूचना पर दौड़ी खाकी, एक्सप्रेस-वे पर मंजर देख उड़ गए होश

दरअसल सोमवार की सुबह जब ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन फर्राटा भर रहे थे, तो उसी दौरान राहगीरों की नज़र सड़क पर बिखरे खून और युवती के शव पर पड़ी। जिसके बाद किसी राहगीर ने इसकी सूचना थाना दादरी पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस ने मंज़र देखा तो होश उड़ गए। पुलिस ने आसपास के लोगो से भी युवती के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन कोई कामयाबी नही मिली। इतना ही नही पुलिस ईस्टर्न पेरिफेरल एक्स्प्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरा भी पुलिस सुराग तलाश रही हैं।

Recommended Video

    Expressway News: जानिए India के Top 5 Expressway की क्या है खासियतें ? | वनइंडिया हिंदी | *News
    दरिंदगी तो नही युवती की मौत की वजह, बड़े वाहन से कुचला गया सिर

    दरिंदगी तो नही युवती की मौत की वजह, बड़े वाहन से कुचला गया सिर

    इस घटना के पीछे अनहोनी की भी आशंका जताई जा रही हैं। आशंका हैं कि कहीं युवती के साथ किसी दरिंदगी की वारदात को अंजाम तो नही दिया गया। जिसके बाद युवती की हत्या कर शव एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया गया। साथ ही उसकी पहचान पहुंचाने के लिए ट्रक के टायर से उसका सिर कुचल दिया। क्योंकि शव देखकर साफ़ लग रहा हैं किसी बड़े वाहन के टायर से युवती को कुचला गया।
    युवती की मौत के पीछे हादसा या फिर साज़िश, पीएम रिपोर्ट से होगा ख़ुलासा
    वही पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रथमदृष्टता हादसे के दौरान महिला की मौत होने की आशंका जताई जा रही हैं। शायद महिला किसी वाहन की चपेट में आ गई,जिसके बाद एक्सप्रेस वे पर दौड़ रहे वाहनों के टायर के नीचे आने से उसका सिर कुचल गया। लेकिन युवती की मौत के पीछे की असल वजह का पता कराने का प्रयास पुलिस कर रही हैं। पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्टर बाद ही युवती की मौत से पर्दा उठ पायेगा की महिला की हत्या हुई है, या फिर इसकी वजह हादसा हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+