नोएडा: बैंक कर्मचारी बताकर महिला से लिया OTP नंबर, फिर निकाले एक लाख रुपए

नोएडा, मई 29: खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से है, यहां एक महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बता दें कि, साइबर ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर इसी ठगी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने महिला के खाते से 1,38,000 रुपए निकाल लिए।

Noida: Bank fraud of one lakh with woman by asking otp number

यह ठगी का मामला नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू सोसायटी का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाना सेक्टर 49 के थाना प्रभारी बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू सोसायटी में रहने वाले सज्जन गर्ग ने थाना सेक्टर 49 में साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शिकायत में उन्होंने कहा है कि साइबर ठगों ने उनकी पत्नी स्वाति को फोन किया। उन्होंने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और किसी तरह उनसे बैंक अकाउंट का ओटीपी (OTP) नंबर हासिल कर लिया। सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार साइबर ठगों ने स्वाति के खाते से 1,38,000 रुपए निकाल लिए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+