Noida: फिर हुआ श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और कांड, नाले में मिले लड़की के कटे हुए हाथ और पैर
नोएडा से सामने आए इस सनसनीखेज मामले ने एक बार फिर श्रद्धा हत्याकांड के जख्मों को ताजा कर दिया है। इस बार भी मरने वाली कोई लड़की ही है और इसके भी न जाने कितने टुकड़े कर कहाँ कहाँ फेंके गए हैं।

हाल ही में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। जिस प्रकार बेरहमी और क्रूरता से आफताब द्वारा श्रद्धा के 35 टुकड़े किए गए थे, ऐसा लग रहा था मानो उसने किसी इंसान को नहीं बल्कि जैसे कसाई ने जानवर को काटा हो। वहीं दिल्ली के बाद अब दिल्ली से सटे नोएडा में एक और ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमे एक नाले के पास पॉलिथीन में मानव शरीर के कुछ अंग मिले हैं। वहीं शुरुआती जांच में पता चला है कि शरीर के अंग किसी महिला के हैं।

अंग करीब चार-पांच दिन पुराने: पुलिस
बता दें कि नोएडा के सेक्टर-8 में स्थित नाले के पास एक काले रंग की पॉलिथीन में मानव शरीर के कुछ अंग मिले हैं। पुलिस का कहना है कि हाथ और पांव के पंजे पुलिस को पॉलिथीन के अंदर से बरामद हुए हैं। सूचना मिलने के बाद आसपास में सनसनी फैल गई। पुलिस टीम के आला अधिकारी समेत फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मानव शरीर के अंगों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही प्राथमिक जांच में पता चला है कि मानव शरीर के यह अंग करीब चार-पांच दिन पुराने हैं।

Recommended Video

शरीर के अंग किसी महिला के: पुलिस
नोएडा के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फेस-1 थाना पुलि को सूचना दी थी कि सेक्टर-8 में स्थित झुग्गियों के पास एक पॉलिथीन में कुछ संदिग्ध वस्तु पड़ी हुई है। सूचना मिलने के बाद फेस-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही चौकी इंचार्ज के एलावा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद जब पॉलिथीन को खोल कर देखा गया तो उसमें मानव शरीर के कुछ अंग मिले। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया से ऐसा अनुमान है कि शरीर के अंग किसी महिला के हैं। पुलिस ने तत्काल मानव शरीर के अंगों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications