'जय श्री राम' लिखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने CM ममता बनर्जी के पते पर भेजे पोस्टकार्ड

Noida news, नोएडा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) द्वारा जय श्री राम कहने वाले लोगों पर कार्रवाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता ममता बनर्जी को अब जय श्रीराम लिखकर लैटर पोस्ट कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जय श्रीराम लिखकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लैटर पोस्ट किए।

jai shree ram wrote in letters posted to the cm mamata banerjee

ग्रेटर नोएडा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ममता बैनर्जी को पोस्ट कार्ड पर जय श्री राम लिखकर लैटर पोस्ट किया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तानाशाह बताया। ग्रेटर नोएडा में भाजपा युवा मोर्चा के जेवर मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस भारद्वाज ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ जय श्रीराम लिखकर लैटर पोस्ट किये। ये सभी लैटर वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री के आवास के पते पर भेजे गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका यह अभियान जारी रहेगा।

jai shree ram wrote in letters posted to the cm mamata banerjee

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जय श्रीराम कहने वालों पर कार्रवाई करने की बात कहकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को ग्रेटर नोएडा से ही हजारों की संख्या में जय श्रीराम लिखे पोस्ट कार्ड भेजे जाएंगे। युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता यह लैटर भेजेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+