ICMR ने भारत बॉयोटेक को दी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की इजाजत, नोएडा चाइल्ड पीजीआई को चुना
नोएडा। देश में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों की बीच एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, भारत बॉयोटेक जल्द ही तीसरे चरण का ट्रायल शुरू करने वाला है। हालांकि, ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले लोगों की संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। आईसीएमआर के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई को भी ट्रायल साइट के रूप में चुना गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत बॉयोटेक की ओर से बनाए जा रही कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चाइल्ड पीजीआई में किया जाएगा। हालांकि, ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले लोगों की संख्या के बारे में नहीं बताया गया है। भारत बॉयोटेक की ओर से जल्द ही तीसरे चरण का ट्रायल शुरू करने और प्रतिभागियों की लिस्ट से जुड़ी जानकारी आईसीएमआर को दी जाएगी। साथ ही वैक्सीन से जुड़ी जानकारी अब आपको एक पोर्टल के माध्यम से भी मिल जाएंगी। इसके लिए भारत सरकार ने देश का शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान निकाय भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने एक वैक्सीन पोर्टल लॉन्च किया है।
इस पोर्टल पर भारत में वैक्सीन विकास से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी। आईसीएमआर (ICMR) वैक्सीन पोर्टल को सोमवार को सार्वजनिक किया जाएगा। हालांकि समय के साथ, विभिन्न बीमारियों की रोकथान के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी टीकों के लिए उपलब्ध डाटा के साथ इस वेब पोर्टल को और मजबूत किया जाएगा। गौरतलब है कि भारत में फिलहाल तीन कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है। यह तीनों वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरणों में हैं। भारत में तीन कोरोना वैक्सीन- भारत बायोटेक-आइसीएमआर की कोवैक्सिन(COVAXINE), जायडल कैडिला की जाइकोव-डी(ZyKov-D) और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका की कोविशील्ड(Covishield) है।












Click it and Unblock the Notifications