बिल पास होने के बाद पति ने दिया तीन तलाक, परिजनों का आरोप- हलाला का बनाया जा रहा है दबाव

नोएडा। राज्यसभा में मंगलवार को तीन तलाक का बिल पास होने के ठीक अगले ही दिन ग्रेटर नोएडा के दनकौर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। दनकौर कस्बे में रहने वाली एक महिला के परिजन एसएसपी दफ्तर पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। इकबाल नामक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी शबाना को पहले तलाक दे दिया और अब उस पर हलाला का दबाव बना रहा है। इकबाल ने 27 जुलाई को ही शाम 8 बजे शबाना को तीन बार तलाक कहा और उसके बाद घर से निकाल दिया।

 husband gave his wife triple talaq

जानकारी के मुताबिक, 2005 में शबाना और इकबाल का निकाह हुआ था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। शादी के बाद से इकबाल शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। कई बार उसने दहेज की मांग भी की जिसे पूरा कर दिया गया, लेकिन उसने पत्नी के साथ मारपीट बंद नहीं की। 27 जुलाई को उसने शबाना के साथ मारपीट की और फिर बाद में उसे तीन बार तलाक बोल कर घर से निकाल दिया। बाद में जब मामला बढ़ता देखा तो इकबाल के परिजन अब उस पर हलाला का दबाव बना रहे हैं।

एसपी देहात रणविजय सिंह की मानें तो पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जायेगी। साथ ही कहा ट्रिपल तलाक मामले में अभी कानून का नया प्रारूप प्राप्त नहीं हुआ, लेकिन आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+