दुखों का पहाड़: पिता श्‍मशान में बड़े बेटे की च‍िता को दे रहा था मुखाग्नि, घर पर छोटे बेटे ने भी तोड़ा दम

नोएडा, मई 12: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। पंचायत चुनाव के बाद से गांवों में भी हालात ब‍िगड़ चुके हैं। अलग-अलग जिलों के अगल-अलग गांवों से रोजाना कोरोना से ग्रामीणों की मौतों की खबर सामने आ रही है। कई जगह तो पूरे-पूरे परिवार तक खत्‍म हुए जा रहे हैं। देश की राजधानी द‍िल्‍ली से सटे यूपी के नोएडा में भी हालात खराब हैं। इस बीच ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के एक गांव से द‍िल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।

प‍िता ने 24 घंटे में खोये दो जवान बेटे

प‍िता ने 24 घंटे में खोये दो जवान बेटे


ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के जलालपुर गांव में रहने वाले अवतार के दो बेटों की एक ही द‍िन में कोरोना से मौत हो गई। अवतार सिंह के बेटे पंकज की मंलगवार को पहले मौत हुई। वह पर‍िजनों के साथ पंकज का अंति‍म संस्‍कार करने गए थे। श्‍मशान घाट से लौटने के बाद उनके पैरों तले जमीन तब खि‍सक गई जब अवतार सिंह के दूसरे बेटे दीपक ने भी दम तोड़ दिया। अपने दोनों बेटों की मौत से मां बेसुध हो गई। महज 24 घंटे के अंदर बुजुर्ग मां-बाप को अपने दोनों बेटों का अंतिम संस्‍कार करना पड़ा। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि दोनों युवक कोव‍िड पॉजिट‍िव थे या नहीं।

गांव में 18 लोगों की मौत, छह महिलाएं भी शाम‍िल

गांव में 18 लोगों की मौत, छह महिलाएं भी शाम‍िल

ग्रामीणों का दावा है कि प‍िछले कुछ द‍िनों में गांव में करीब 18 लोगों की मौत हुई है, जिनमें छह मह‍िलाएं भी शामिल हैं। उन्‍होंने बताया कि गांव में 28 अप्रैल को पहली मौत हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, ज‍िन लोगों की भी मौतें हो रही हैं, उन्‍हें पहले बुखार की समस्‍या रहती है, फिर उनका ऑक्‍सीजन लेवल घटता जाता है। हाल में हो रही मौतों की वजह से ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के चार गांवों हाहाकार

ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के चार गांवों हाहाकार

ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के जलालपुर के अलावा गांव खैरपुरगुर्जर, मिलक लच्छी और सैनी में भी लोगों की मौतें हो रही हैं। चारों गांवों की बात करें तो पिछले 20 दिन में 65 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, गांव मिलक लच्छी में इस समय 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। लोगों को बुखार, खांसी व जुकाम की समस्‍या है। गांव की आबादी तीन हजार है, लेकिन अब तक सैनेटाइजेशन के नाम पर खाना पूर्ति हुई है। गांव के डॉ. सुरेश नागर ने बताया कि उनके घर पर 4 लोग कोरोना से पीड़ित हैं। इलाज चल रहा है। उन्‍होंने बताया क‍ि गांव में 15 दिनों में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में जांच कैंप लगाया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+