Rowdy Bhati: सोशल मीडिया स्टार राउडी भाटी की सड़क हादसे में मौत, कार सवार दो दोस्त भी हुए घायल
Rowdy Bhati: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोहित भाटी (Rohit Bhati) की आज सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। इस सड़क हादसे में राउडी भाटी के दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के दिल्ली और नोएडा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें, 25 वर्षीय रोहित इंस्टाग्राम और फेसबुक पर राउडी भाटी (Rowdy Bhati) के नाम से काफी फेमस थे। रोहित भाटी उर्फ राउडी भाटी की मौत की खबर मिलते ही उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया।

रोहित भाटी मूलरूप से बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। सोशल मीडिया पर रोहित, राउडी भाटी ने नाम से काफी फेमस थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित रोहित उर्फ राउडी भाटी फिलहाल ग्रेटर नोएडा की चाई सेक्टर स्थित निंबस सोसाइटी में रहते थे। सोमवार देर रात करीब 3 बजे रोहित भाटी उर्फ राउडी भाटी अपने दो दोस्तों के साथ किसी पार्टी से लौट रहे थे जब उसी स्विफ्ट कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और चुहड़पुर अंडरपास के नजदीक एक पेड़ से टकरा गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में तीनों घायलों को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान राउडी भाटी की मौत हो गई। गाड़ी में राउडी के दो दोस्त मनोज और आतिश भी सवार थे। जिनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि रावडी ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने रावडी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल मनोज और आतिश का इलाज जारी है।
राउडी भाटी के इंस्टा पर 9 लाख फालोअर्स
बता दें, राउडी भाटी के इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं और वह अपने डायलॉग्स के लिए काफी फेमस भी थे। उनकी मौत के बाद उनके फैंस का दुखी है। राउडी भाटी के अंतिम संस्कार में उनके फैंस शामिल हुए और अंतिम संस्कार की रील और वीडियो पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि राउडी भाटी के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर 911K फॉलोवर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications