Greater Noida: रोडवेज बस ने सड़क पार करते 7 लोगों को कुचला, चार की मौत और 3 घायल
Greater Noida: बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी के सामने सड़क पार कर रहे 7 कर्मचारियों को रोडवेज बस ने कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Greater Noida: दर्दनाक सड़क हादसा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुआ है। यहां एक रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे एक कंपनी के 7 कर्मचारियों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब नोएडा डिपो की बस दिल्ली जा रही थी।
बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद आरोपित चालक बस छोड़कर फरार हो गया। प्राप्त समाचार के मुताबिक, यह हादसा बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी के सामने हुआ है। हीरो मोटर्स फैक्ट्री के सभी कर्मचारी नाइट शिफ्ट में (रात 12 बजे) ड्यूटी करने के लिए फैक्ट्री जा रहे थे। उसी समय नोएडा डिपो की बस दादरी से नोएडा की तरफ जा रही था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा डिपो की बस ने इस दौरान सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को टक्कर मार दी।
इस हादसे में तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का शिकार कर्मचारी संकेश्वर कुमार दास, मोहरी कुमार, सतीश और गोपाल की मौत हो गई।
वहीं, अनुज, धर्मवीर और संदीप घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए निठारी लाया गया था। वहां से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है। ADCP (सेंट्रल नोएडा) विशाल पांडेय ने बताया कि थाना बादलपुर में बीती रात हीरो मोटर्स कंपनी के कर्मचारी जो नाइट शिफ्ट के लिए जा रहे थे, उनकी नोएडा डिपो की बस से टक्कर हो गई।
Recommended Video

इसमें 3 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications