Swiggy के डिलीवरी ब्वॉय ने नहीं 3 बदमाशों ने की रेस्टोरेंट मालिक की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

नोएडा, 01 सितंबर: ग्रेटर नोएडा में रेस्टोरेंट मालिक की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय ने नहीं, बल्कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि तीनों बदमाशों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बता दें, मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बाईक पर 3 लोग देखे गए। रोकने पर वो बाईक यूनिवर्सिटी रोड पर ले जाने लगे। पुलिस की टीम ने घेराबंदी की, जिसके जवाब में उन्होंने फायरिंग की। एक शख्स घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 2 लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उनको पकड़ लिया गया।

greater noida restaurant owner murder case disclosed police arrested 3 after encounter

जानिए क्या है पूरा मामला ?

ग्रेटर नोएडा के दादरी में रहने वाले सुनील अग्रवाल (38) का मित्रा सोसाइटी में रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट से ऑनलाइन डिलीवरी जोमैटो और स्विगी के लिए की जाती है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात रेस्टोरेंट पर स्विगी का डिलीवरी ब्वॉय ऑर्डर लेने के लिए आया। कर्मचारी एक ऑर्डर में देरी के चलते कुछ इंतजार करने को कहा। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे बाइक सवार तीन बदमाश डिलीवरी ब्वॉय के चले जाने के बाद रेस्टोरेंट में पहुंचे और कर्मचारी से उलझ गए थे।

बदमाशों ने रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर की हत्या

इस दौरान रेस्टोरेंट मालिक सुनील अग्रवाल बीच-बचाव करने आए। मामला इतना बढ़ा कि बदमाशों ने सुनील को गोली मार दी। सुनील को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को तीनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश को गोली लगी है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बाईक पर 3 लोग देखे गए। रोकने पर वो बाईक यूनिवर्सिटी रोड पर ले जाने लगे। पुलिस की टीम ने घेराबंदी की, जिसके जवाब में उन्होंने फायरिंग की। एक शख्स घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 2 लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उनको पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार लिया है।

Recommended Video

    Greater Noida में Swiggy का Delivery Boy बना हत्यारा, रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+