ग्रेटर नोएडा: 7वीं मंजिल से बिना कपड़ों के नीचे गिरी लड़की, दोस्त के साथ कर रही थी पार्टी
नोएडा, 19 दिसंबर: खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से है। यहां एक 24 साल की लड़की सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं और वो कोमा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब लड़की फ्लैट की खिड़की से नीचे गिती को वो बिना कपड़ों के थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी है।

पश्चिमी बंगाल की रहने वाली है लड़की
पुलिस की मानें तो लड़की पश्चिमी बंगाल की रहने वाली है। इस वक्त वो हरियाणा के पानीपत में रहती है। 12 दिसंबर को लड़की ग्रेटर नोएडा अपने एक दोस्त से मिलने आई थी। आधी रात के आसपास लड़की अचानक से सातवीं मंजिल से नीचे आ गिरी। गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।
पुलिस जांच में ये बात आई सामने
पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि लड़की नींद और नशेकी हालत में थी, जिसकी वजह से वो खिड़की से नीचे गिर गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लेकिन अभी तक कोई भी उस लड़की का हाल-चाल लेने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस अफसरों का कहना है उन्होंने लड़की के परिजनों को सूचना दे दी है।
दोनों ने फ्लैट पर की थी पार्टी
लड़की के दोस्त ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि लड़की से उसकी मुलाकात होती रहती थी। जब भी वो यहां आती थी तो उसी के फ्लैट में रहती थी। लड़की के दोस्त ने पुलिस को बताया कि जिस दिन यह घटना हुई, उस रात दोनों ने पार्टी की थी और आधी रात के वक्त जब लड़की बाथरूम गई और खिड़की से नीचे गिर गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications