Video: रोजी रोटी बचाने के लिए गरीब ने लगाई जान की बाजी, लेट गया बुलडोजर के नीचे

Video: रोजी रोटी बचाने के लिए गरीब ने लगाई जान की बाजी, लेट गया बुलडोजर के नीचे

ग्रेटर नोएडा, 06 अप्रैल: हाल ही में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव संपन्न हुए है, जिसमें बुलडोजर काफी छाया रहा है। बुलडोजर को अपराधियों के खिलाफ इस्तेमाल में लाया जा रहा है, जिसकी वजह से योगी सरकार को एक नई पहचान भी मिली और लोग तारीफ भी कर रहे है। लेकिन इस सबके बीच ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर सरकारी अफसरों ने बुलडोजर से गरीब की रोजी-रोटी पर कहर ढा दिया।

Greater Noida: Bulldozer broke the streer vendor cart

गरीब की रोजी-रोटी पर बुलडोजर द्वारा कहर ढाने का भावुक कर देने वाला एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो ग्रेटर नोएडा के परी चौक का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सरकारी बुलडोजर ने सड़क किनारे खड़े एक गरीब की ठेली तहस-नहस कर दिया। इस दौरान वो अधिकारियों के हाथ जोड़ता रहा, गरीबी की दुहाई देता रहा, रोता रहा।

तमाम मिन्नतों के बावजूद भी ड्राइवर नहीं माना, तो गरीब उस बुलडोजर को रोकने के लिए उसी के नीचे जा लेटा। इस दौरान उसे हटाने की कोशिश भी की गई, लेकिन उसने हटने से मना कर दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर बताया गया है कि शख्स अपनी ठेली में फाइबर की बोर्ड लेकर जा रहा था।

लेकिन तभी अचानक से आया एक बुलडोजर उसकी ठेली पर चढ़ा दिया गया। अपनी ठेली को कुचलता देख वो युवक रहम की भीख मांगने लगा। ड्राइवर को बोलता रहा कि इस बुलडोजर को रोक दो, लेकिन ड्राइवर नहीं माना। तो गरीब बुलडोजर के नीचे ही लेट गया। अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए उसने जान की बाजी लगा दी। जैसे ही इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ है, प्राधिकरण की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+