Viral Video: पेशाब से फ्लैट में पोछा लगाती थी घरेलू सहायिका, CCTV देख मालिक के उड़े होश

घरेलू सहायिका ने पानी की बाल्टी में पहले पेशाब किया और उसके बाद उसी से पूरे फ्लैट में पोछा लगा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया साइटों पर जमकर वायरल हो रही है और लोग कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

Greater Noida Ajnara Home Society Viral Video CCTV of maid who used to wipe flat with urine sent to jail

ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट में काम करने वाली घरेलू सहायिका की घिनौनी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में घरेलू सहायिका पेशाब के पानी से फ्लैट में पोछा लगाती नजर आ रही है। पहले तो उसने बाल्टी में पेशाब किया और फिर उसी से पूरे फ्लैट में पोछा लगा दिया। उसकी यह करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फ्लैट मालिक की शिकायत पर पुलिस ने घरेलू सहायिका के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

    Viral Video: पेशाब से फ्लैट में पोछा लगाती थी घरेलू सहायिका, CCTV देख मालिक के उड़े होश

    पेशाब से लगा दिया पोछा
    बता दें कि यह वायरल वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के अजनारा होम सोसाइटी की है। सोसाइटी के फ्लैट नम्बर 2202 में काम करने वाली घरेलू सहायिका पश्चमी बंगाल निवासी सबीना खातून की एक घिनौनी हरकत सीसीटीवी के जरिये सामने आई है। वीडियो में सबीना खातून फ्लैट में पोछा लगाने वाली बाल्टी में पहले पेशाब करती है और फिर उसी से पूरे फ्लैट में पोछा लगा देती है। यह घटना फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    बंगाल की रहने वाली है आरोपी सबीना खातून
    बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा होम्स सोसायटी निवासी आलोक सिंह ने इस मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनके घर में घरेलू सहायिका पश्चिम बंगाल की रहने वाली सबीना खातून काम करती है। जब वह फ्लैट से बाहर चले गए तो घरेलू सहायिका ने फ्लैट में पोछा लगाने की बाल्टी में पहले पेशाब किया फिर उससे फ्लैट में पोछा लगा दिया। सबीना खातून वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के इटेडा गांव में किराए के मकान में रहती थी।

    आखिर ऐसी हरकत क्यों?
    वहीं पुलिस ने सबीना खातून के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उस को हिरासत में ले लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं सबीना खातून द्वारा ऐसा करने के पीछे की वजह आखिर क्या है, उस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+