Noida Accident: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी समेत 3 माह के बेटे की मौत
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर 160 के पास एक तेज रफ्टार कार डिवाइडर के बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Greater Noida Accident today: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सामने आई है। यहां शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार एक्सप्रेस-वे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, इसके बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ने गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस आगरा से दिल्ली लौट रहे थे। यह हादसा ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर 160 के पास हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 वर्षीय कार्तिक नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का रहने वाले थे।
शनिवार सुबह कार्तिक गुप्ता अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा गए थे। आगरा से वापस लौटते वक्त सेक्टर 160 के पास कार्तिक की कार डिवाइडर से टकरा गई। खबर के मुताबिक, कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई।
Recommended Video

जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में कार्तिक गुप्ता, कार्तिक की पत्नी शिवानी, कार्तिक की साली शीतल शर्मा, कार्तिक का तीन माह का बेटा और कार्तिक की बुआ सुमन सवार थीं। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को लोगों ने देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकाला और नजदीकी अस्पातल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई, जो मौके पर आ गए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।











Click it and Unblock the Notifications