नोएडा: ESIC अस्पताल की सातवीं मंजिले से कूदकर छात्रा ने की आत्महत्या, शव रखवाने के लिए पिता को मांगना पड़ा फ्रिज

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में एक कोरोना संदिग्ध छात्रा ने ईएसआईसी अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह घटना 15 जून की है। बता दें कि 14 जून को छात्र ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती हुई थी। छात्रा कंचन की कई दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी उसे टीबी की बीमारी थी। सेक्टर-45 स्थित खजूर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती कंचन ने इसी साल बी कॉम की पढ़ाई की थी।

girl jumps to death from top floor of ESI Hospital

परिजनों के अनुसार, कंचन को भर्ती कराने के लिए अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़े। रविवार सुबह 10 बजे उसे ईएसआईसी अस्पताल की 7वीं मंजिल पर बने वार्ड में भर्ती कर दिया गया। बताया गया कि सोमवार की सुबह कंचन ने जूस मांगा था, उसके पिता जैसे ही नीचे आये तभी कंचन ने खिड़की से कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिम्स भेजा, जहां मृतका का सैंपल लेने के बाद शव को सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास पर भेज दिया।

रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि वो कोरोना वायरस संक्रमित थी या नहीं। वहीं, जिले के चिकित्सक अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं। मजबूर पिता को अपनी बेटी का शव रखवाने के लिए खुद फ्रिज की व्यवस्था करनी पड़ी। देर शाम तक भी पुलिस ने शव का पंचनामा नही भरा, जिससे पीड़ित परिवार शाम तक अंतिम निवास पर ही बैठा रहा। ईएसआईसी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. बलराज भंडारी ने बताया कि युवती को समय पर भर्ती कर लिया गया था, अस्पताल की लापरवाही नहीं, व्यक्तिगत परेशानियों के चलते युवती ने आत्महत्या की है। स्वजनों के सभी आरोप निराधार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+