नोएडा: दो सहेलियां करती थीं एक ही युवक से प्यार, हुआ झगड़ा तो एक ने उठाया खौफनाक कदम
दो सहेलियां करती थीं एक ही युवक से प्यार, हुआ झगड़ा तो एक ने उठाया खौफनाक कदम
नोएडा, जून 11: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से है। यहां दो सहेलियों को एक ही युवक से प्यार हो गया। इस बात को लेकर दोनों सहेलियों के बीच बुधवार 10 जून को फोन पर बात करते-करते झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पहुंची सूरजपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह मामला नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर कस्बे का है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि बिहार निवासी युवती कोमल अपने परिवार के साथ सूरजपुर कस्बे में रहती थी। बुधवार की रात कोमल ने अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि कोमल का फोन पर उसकी सहेली के साथ झगड़ा हुआ था।
पुलिस की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका कोमल और उसकी सहेली एक ही युवक से प्रेम करती थीं। इस बात को लेकर दोनों सहेलियों के बीच बीती रात को फोन पर नोकझोंक हुई। इसके बाद कोमल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही हैं। सूरजपुर थाना प्रभारी ने बताया परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications