नोएडा के ESI अस्पताल में लगी आग, सभी मरीजों को निकाला बाहर
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को ईएसआईसी अस्पताल में आग लग गई। अचानक लगी से आग से अस्पताल प्रशासन और मरीजों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल के स्टाफ ने सभी मरीजों को बाहर निकाला। वहीं, सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की छह गाड़िया मौके पर पहुंच गई। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की जान हानि की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल के बेसमेंट में अचानक धुंआ उठता दिखाई दिया और उसके बाद लपटें नजर आने लगी। इसके बाद आग तेजी से फैलती दिखी। अस्पताल प्रशासन, दमकल कर्मी और पुलिस ने इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजन को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाय। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं और बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
कारण का नहीं चल सका पता
वहीं, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। वहीं फायर फाइटिंग सिस्टम को भी चैक किया जा रहा है। क्योंकि आग लगते ही इस सिस्टम को पहले काम कर आग पर काबू कर लेना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications