वेब सीरीज 'फर्जी' से लिया आइडिया और फिर बनाने लगे नकली नोट, नोएडा पुलिस ने एक लड़की और दो लड़कों को पकड़ा

Noida Fake Currency: नोएडा पुलिस ने 'फर्जी' वेब सीरीज देखकर नकली नोटों का रैकेट चलाने वाले एक ग्रुप का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक लड़की और दो लड़कों को गिरफ्तार किया है।

Noida Fake Currency

देश में जाली नोटों का गोरखधंधा बदस्तूर जारी है। हाल ही में गुजरात की सूरत पुलिस ने नकली नोटों के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चेन्नई से फेक करेंसी रैकेट के सरगना को 17 लाख रुपए की जाली नोटों के साथ पकड़ा था। वहीं अब दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने नकली नोटों की छपाई और सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है।

शनिवार को नोएडा पुलिस ने जाली नोट छापने के मामले में एक लड़की और दो लड़कों को दबोच है। लड़की की पहचान कोमल के तौर पर हुई है, जबकि लड़कों की पहचान सरगुन और धीरज के रूप में हुई। इन लोगों ने बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' से प्रेरित होकर नकली नोट बनाने का काम शुरू किया था।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 54 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। DCP सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि जाली नोट छापने को लेकर एक लड़की और दो लड़कों को पुलिस ने पकड़ा हैं। आरोपियों ने वेब सीरीज 'फर्जी' की तर्ज पर यह काम किया है।

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर दो लड़कों और एक लड़की को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियो का पूरा नेटवर्क एनसीआर में फैला हुआ है। पुलिस दबिश के दौरान उनके पास से एक लैपटॉप, प्रिंटर और नकली नोट की खेप बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक यह एक्शन थाना सेक्टर-63 पुलिस ने की है। बताया जा रहा है कि पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी नकली नोट का सारा रैकेट व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए करते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+