नोएडा: मायावती की कोठी का विद्युत विभाग ने काटा बिजली कनेक्शन, बिल ना भरने पर हुई कार्रवाई

गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर से बड़ी खबर आ रही है। यहां उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की कोठी का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। यह कार्रवाई विद्युत विभाग ने 11 फरवरी को की है। दरअसल, यह कोठी मायावती के भाई आनंद के नाम है और 67 हजार रुपए का बिजली का बिल बकाया है।

Electricity department cut electricity connection of Mayawati house

जानकारी के अनुसार, मायावती के भाई आनंद के नाम पर 2 किलोवाट का बिजली का कनेक्शन है। पिछले काफी लम्बे वक्त से बिजली विभाग का बिल जमा नहीं किया गया। जिसके लिए बिजली विभाग ने कई बार मायावती के भाई आनंद को नोटिस भी जारी किया। लेकिन नोटिस जारी होने के बाद भी बिजली का बिल जमा नहीं किया गया। जिसके बाद मंगलवार को विद्युत विभाग ने यह कार्रवाई की।

Electricity department cut electricity connection of Mayawati house

वहीं, इस मामले में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कृष्ण कुमार ने कहा कि एक कनेक्शन हमारे यहां आनंद कुमार के नाम से है। इस कनेक्शन पर बकाया था, जिस पर नोटिस दिया गया था। इस नोटिस पर आज सुबह भुगतान प्राप्त हो गया है। उन्होंने कनेक्शन काटे जाने की बात से इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+