ग्रेटर नोएडा: शराब के नशे में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा विदेशी छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने एक विदेशी छात्र को गिरफ्तार किया है। विदेशी छात्र एक निजी यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और वह जिंबाब्वे में हरारे शहर का रहने वाला है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि विदेशी छात्र सोमवार को शराब के नशे में एक गर्ल्स पीजी में जबरन घुस गया। जब गार्ड ने उसको रोकने का प्रयास किया तो उसने गार्ड के साथ जमकर मारपीट की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

drunk Foreign student arrested for entering into girls hostel

ग्रटर नोएडा बीटा 2 कोतवाली एरिया के नॉलेज पार्क में स्थित एक गर्ल्स पीजी में शराब के नशे में एक विदेशी छात्र जिसका नाम टेनस बताया जा रहा है, और वह जिंबाब्वे के हरारे शहर का रहने वाला है, जो बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार देर रात जबरन गर्ल्स डीजे में घुस गया। जब गार्ड ने उसको रोकने की कोशिश की तो विदेशी छात्र ने गार्ड के साथ जमकर मारपीट की और हंगामा किया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विदेशी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विदेशी छात्र को पकड़कर मेडिकल कराया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+