दिल्ली-नोएडा कालिंदी कुंज मार्ग पर लगा 5 KM लंबा जाम, माल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने से खड़ी हुई मुश्किल

दिल्ली-नोएडा कालिंदी कुंज मार्ग पर लगा 5 KM लंबा जाम, माल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने से खड़ी हुई मुश्किल

नोएडा, 18 नवंबर: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है। जिसमें दिल्ली में भारी और मध्यम श्रेणी के माल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जिसकी वजह से लोगों के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार 18 नवंबर की सुबह दिल्ली-नोएडा कालिंदी कुंज मार्ग पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Delhi-NCR air pollution: Massive traffic snarl seen at Noida-Delhi Kalindi Kunj route

जाम में हजारों गाड़ियां फंस गई, जिसकी वजह से नोएडा से दिलील आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की वजह से गाड़िया अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रही थी। हालांकि, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवा दिया है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि नोएडा-दिल्ली कालिंदी कुंज बॉर्डर पर यातायात का दबाव अधिक होने से यातायात काफी धीमी गति से चल रहा है। अगर किसी को समस्या हो रहा है या पुलिस की मदद चाहिए तो वह 9971009001 नंबर पर कॉल कर सकता है। ये नंबर यातायात हेल्पलाइन नंबर है।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा-दिल्ली चिल्ला बॉर्डर का भी अलर्ट जारी करते हुए बताया कि यहां ट्रैफिक सामान्य गति से चल हे है। नोएडा-दिल्ली झुंडपुरा बॉर्डर पर यातायात सामान्य गति से चल रहा है। पर्थला गोलचक्कर पर यातायात सामान्य गति से चल रहा है। राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के सामने नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक होने से यातायात धीमीगति से चल रहा है। हालांकि, यातायात पुलिसकर्मी यातायात सामान्य बनाने में लगे है।

आपको बता दें कि नोएडा पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी करते हुए बताया था कि राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में 21 नवंबर तक जारी किए गए भारी और मध्यम माल वाहनों (आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर) के दिल्ली में प्रवेश पर रोक को सख्ती से लागू किया जाएगा। चीला, डीएनडी, कालिंदी कुंज, अशोक नगर और झंडूपुरा बॉर्डर से दिल्ली होते हुए भारी और मध्यम माल वाहनों के डायवर्जन को बदल दिया गया है।

यातायात पुलिस ने कहा कि 'यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली होते हुए कहीं और जाने वाले भारी और मध्यम माल वाहन जीरो प्वाइंट से परी चौक होते हुए पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।' इसमें कहा गया है कि, 'नोएडा से दिल्ली होते हुए डीएनडी बॉर्डर से जाने वाले भारी और मध्यम माल वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।' एडवाइजरी के मुताबिक, नोएडा से दिल्ली की ओर चिल्ला बॉर्डर के रास्ते जाने वाले ऐसे सभी वाहन चिल्ला रेड लाइट पर यू-टर्न लेकर पेरिफेरल रूट से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

कालिंदी कुंज के रास्ते नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी मालवाहक वाहन महामाया फ्लाईओवर के अंत में गौशाला चौराहे से यू-टर्न लेकर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के माध्यम से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। इतना ही नहीं, पुलिस ने कहा कि असुविधा से बचने के लिए कृपया वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+