नोएडा: सुपरटेक सोसायटी, पाम ओलंपिया गौर सिटी-2 सोसायटी हुईं सील, 10 नए कोरोना मरीज मिले

नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में कोरोनावायरस के नए मरीजों का पता चलने के बाद उन जगहों को सील कर दिया है, जहां पर वे रहते थे। इन सोसायटीज में बुधवार को कोरोना से संक्रमित 10 लोगों की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने सुपरटेक सोसायटी, पाम ओलंपिया गौर सिटी-2 सोसायटी को सील कराया। अब जिला प्रशासन उन कालोनियों को सैनिटाइज भी करा रहा है।

coronavirus, coronavirus cases in Noida

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित 10 मरीज मिले थे। जिनमें सेक्टर 94 स्थित सुपरटेक सोसायटी में एक, ग्रेटर नोएडा स्थित पालम ओलंपिया गौर सिटी -2 सोसाइटी में 4, नोएडा के सेक्टर 22 स्थित चौड़ा गांव में 2, तथा नोएडा के सेक्टर 37 व सेक्टर 28 में तीन मरीज पाए गए। जिसके बाद जिला प्रशासन उन कालोनियों को सैनेटाइज कर रहा है। उन्होंने बताया कि उप-जिलाधिकारी दादरी राजीव राय ने एक अप्रैल से तीन अप्रैल तक तत्काल प्रभाव से इन सोसाइटी, गांवों तथा सेक्टरों को सील कर दिया।

coronavirus, coronavirus cases in Noida

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने यह भी बताया कि, गौतमबुद्ध नगर जिले में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 48 मरीज मिले हैं। जिनमें उपचार के बाद 6 मरीजों को घर भेज दिया गया है। सूचना अधिकारी ने बताया कि कल जो 10 मरीज मिले हैं, उनमें से 8 मरीज सीजफायर कंपनी में काम करने वाले लोगों के संपर्क की वजह से बीमार पड़े हैं, जबकि दो अन्य लोग विदेश से यात्रा की वजह से कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि बहरहाल, उस इलाके में जिला प्रशासन सैनिटाइजेशन का काम कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, यहां स्वास्थ्य विभाग अब तक 696 लोगों के नमूने ले चुका है। इनमें 445 लोगों की रिपोर्ट ठीक, और 48 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। बुधवार को विभाग ने 70 नए कोरोना संक्रमितों के नमूने लिए। उसके बाद जांच केंद्र से आई 34 रिपोर्ट में 10 ठीक व 24 संक्रमित मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+