नोएडा: कांग्रेस प्रत्याशी को पैराशूट कैंडिडेट बताकर कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

Noida news, नोएडा। कांग्रेस के गौतमबुद्धनगर सीट पर लोकसभा प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं ने विरोध कर दिया है। मंगलवार को जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के सामने ही जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनाव से पहले मेहनत हम करते हैं और यहां प्रत्याशी पैराशूट से उतार दिया जाता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाहरी प्रत्याशी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

congress workers protest against gautam budh nagar seat candidate

बाहरी प्रत्याशी के उतारे जाने का विरोध

दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलायी गई थी। इस बैठक में गौतमबुद्ध नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह भी मौजूद थे। बैठक के दौरान जिले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाई कमान पर चुनाव में बाहरी प्रत्याशी को उतारे जाने का विरोध कर दिया।

congress workers protest against gautam budh nagar seat candidate

कार्यकर्ताओं ने कहा- नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह चुनाव से पहले पार्टी के मजबूती से काम करते हैं, लेकिन पार्टी आलाकामान उनकी अनदेखी कर पैराशूट प्रत्याशी को यहां भेज देती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है, लेकिन बाहरी प्रत्याशी उतारे जाने पर उनका मनोबल टूट जाता है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी में मौजूद पदाधिकारियों से पूछा कि उनमें क्या कमी है, वह चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा वह पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करेंगे, लेकिन यदि बाहरी प्रत्याशी यहां उतारा गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+