अपर्णा यादव के BJP में शामिल होने के बाद क्या बोले CM योगी आदित्यनाथ?
नोएडा, 19 जनवरी: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के बीजेपी ज्वाइन करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनको (अपर्णा यादव) भाजपा, डबल इंजन की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पसंद आई। उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ली, हम उनका स्वागत करते हैं। हमें विश्वास है कि अपर्णा जी भाजपा के साथ मिलकर मजबूती प्रदान करेंगी।
Recommended Video

अपनी पहली सूची के बाद सपा बैकफुट पर आई: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अपनी पहली सूची के बाद समाजवादी पार्टी बैकफुट पर आ गई है। अब उनकी हिम्मत नहीं हो पा रही है कि वे दूसरी सूची जारी करें। जैसे इन्होंने माफिया और अपराधियों को पहली सूची में जगह दी है अगर ऐसे ही करते हैं तो जनता के सामने ये मुंह नहीं दिखा पाएंगे।
अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव का BJP में शामिल होना साबित करता है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में किस तरह से महिलाओं को सुरक्षा देने का काम हुआ है। मुलायम सिंह यादव की बहू हो या स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी दोनों ही BJP में सुरक्षित महसूस करती हैं।
अपर्णा यादव ने कहा- मैं पीएम मोदी, सीएम योगी से बहुत प्रभावित हूं
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुईं। अपर्णा से पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, इसलिए भाजपा में जाने का फैसला किया? इस पर अपर्णा यादव ने कहा कि ऐसी बात नहीं है। बस इतना कहना चाहती हूं कि मैंने हमेशा राष्ट्र को धर्म माना है। हमेशा राष्ट्र के लिए ही फैसला लिया है। यह मेरी नई पारी है। मैं पीएम मोदी, सीएम योगी से बहुत प्रभावित हूं। उनकी नीतियां मुझे नैतिक रूप से भाती हैं। इसीलिए भाजपा ज्वाइन किया है।












Click it and Unblock the Notifications