23 मिनट के वीडियो ने खोला शिव नाडर यूनिवर्सिटी के मर्डर-सुसाइड का राज, अनुज ने मर्डर की बताई हर वो बात

shiv nadar university murder case: स्नेहा चौरसिया की हत्या और अनुज सिंह की खुदखुशी मामले में एक वीडियो सामने आया है। 23 मिटन के इस वीडियो में अनुज ने अपने रिश्ते और निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए है।

Shiv Nadar University

Shiv Nadar University: थर्ड ईयर के छात्र अनुज सिंह ने गुरुवार को अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा चौरसिया को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद हॉस्टल के अपने कमरे में जाकर खुद को भी गोली मार ली। इस वारदात के बाद शिव नादर यूनिवर्सिटी के अंदर से लेकर बाहर तक के लोग सकते में आ गए।

वहीं, इस पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस को अनुज के लैपटॉप में उसके जीमेल अकाउंट से एक 23 मिटन का वीडियो हाथ लगा है। इस 23 मिनट के वीडियो में अनुज ने अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा से अपने रिश्ते और निजी जिंदगी को लेकर मर्डर की प्लानिंग तक कई खुलासे किए है।

हालांकि, यह क्लियर नहीं हो सका कि अनुज ने यह वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया। लेकिन, यह वीडियो अनुज ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने से पहले रिकॉर्ड किया था। 23 मिनट के इस वीडियो में अनुज सिंह की बातों से ऐसा लगता है कि वह खुद में कन्‍फ्यूज था।

लेकिन, इस वीडियो से इतनी बात तो साफ हो गई है कि वो स्नेहा की हत्या की प्लानिंग पहले से कर चुका था। क्योंकि, वीडियो में वह कह रहा है कि उसे उसके किए की सजा भुगतनी होगी। अनुज के मेल के गूगल ड्राइव से पुलिस को जो 23 मिनट का वीडियो मिला है उसमें अनुज बोले रहा है कि मैं जो करने जा रहा हूं... उसको जस्टीफाइड नहीं कर सकता।

मैं ऐसा नहीं था..बहुत अच्छा लड़का था। किसी से झगड़ता नहीं था। नेशनल लेवल का खिलाड़ी था। इसके बाद मैं कॉलेज आया। यहां मुझे एक लड़की मिली, स्नेहा चौरसिया। उसने मेरी लाइफ बदल दी। वीडियो में अनुज ने आगे अपने घर से जड़ी समस्याओं के बारे में बताता है।

अनुज ने कहा कि उसकी बहन को उसके पति ने जिंदा जला दिया था और उसके चाचा की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। ऐसा इसलिए क्योंकि चाचा की पत्नी किसी और के साथ चली गई थी। ये लोग मेरे बहुत करीब थे। मैं मेंटल ट्रामा से गुजर चुका था। लेकिन मैं उभर आया था।

23 मिनट के वीडियो अनुज आगे बताता है कि स्नेहा ने उसे प्रपोज किया था, जिसके बाद वो दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। मगर कुछ वक्‍त बाद कुछ चीजें बदल गई। अनुज ने वीडियो में दावा किया कि स्‍नेहा उसे धोखा देकर किसी दूसरे लड़के से अफेयर चला रही थी।

अनुज के मुताबिक, छोटी-छोटी बातों पर दोनों दोनों के बीच लड़ाई होने लगी थी। अनुज ने कहा कि स्‍नेहा मुझे चीट करने लगी। न्यू ईयर के बाद जब यह घर से लौटकर आई जब सब कुछ बदलने लगा। एक दिन इसने बोला कि मुझे ब्रेक चाहिए। मैंने तो सच्चे दिल से उसे प्यार किया था।

अनुज ने वीडियो में ब्‍लैकमेल करने की बात बताई। अनुज ने बताया कि स्नेहा मुझे ब्लैकमेल करने लगी थी। अनुज के अनुसार,उसने सबको बताया कि अनुज मुझे टॉर्चर कर रहा है। ये तक बोला कि अनुज ने मुझपर हाथ उठाया, लातों से मारा।' बात इस तक हद तक गई कि स्नेहा ने कॉलेज प्रशासन से मेरे बारे में शिकायत कर दी थी।

वीडियो मैसेज के आखिर में अनुज ने अपने ब्रेन कैंसर का भी जिक्र किया। अनुज ने कहा कि उसे ब्रेन कैंसर है और उसके तीसरे स्टेज में उसके पास ज्यादा जिंदा रहने का वक्त नहीं बचा है। अनुज कहता है कि इसी वीडियो के बाद में के हिस्से में वह कहता है कि उसे अपनी सजा भुगतनी पड़ेगी।

Recommended Video

    गौतमबुद्धनगर: बैंकों से 23 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 8 सदस्य अरेस्ट

    इस वीडियो में अनुज ने कहा कि आप मुझे राक्षस, कायर कहिए। या फिर सेल्फिश कहिए। कुछ भी कहिए। लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं अपने इस काम के लिए माफी मांगता हूं लेकिन स्नेहा सजा के लायक ही थी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नेहा चौरसिया कानपुर जिले की रहने वाली थी और अनुज सिंह अमरोहा का रहने वाला था।

    दोनों शिव नाडर यूनिवर्सिटी में सोशियोलॉजी थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। दादरी के पास स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में गुरुवार को अनुज ने डायनिंग हॉल के गेट पर पहले तो स्नेहा को कुछ गिफ्ट देना चाहा। लेकिन, स्नेहा ने जब गिफ्ट लेने से मना कर दिया तो आरोपी ने तमंचा निकालकर उसे दो गोली उसे मार थी।

    स्नेहा को मारने के बाद अनुज अपने कमरे में गया और खुद को कनपटी पर गोली मारकर अपनी भी जान दे दी। सूचना पर डीसीपी साद मियां, एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार और एसीपी सार्थक सेंगर पुलिस बल के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे और जांच पड़ताल की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+