नोएडा: हल्दीराम के प्लांट में अमोनिया गैस लीक, तीन कर्मचारी बेहोश
नोएडा। नोएडा स्थित हल्दीराम के प्लांट में शनिवार की सुबह अमोनिया गैस का रिसाव का मामला सामने आया है। अमोनिया गैस रिसाव होने से प्लांट में अफरातफरी मच गई। वहीं, आसपास की सभी कंपनियों को भी खाली कराया गया। इस घटना में तीन कर्मचारी बेहोश हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस की मानें तो शनिवार की सुबह नोएडा सेक्टर-65 स्थिल हल्दीराम की फैक्टी में अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने पूरी बिल्डिंग को खाली कराया। वहीं, हादसे को लेकर नोएडा पुलिस का कहना है कि अमोनिया गैस की चपेट में आया कोई भी शख्स गंभीर नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस और दमकल विभाग के आला कर्मचारी मौके पर हैं।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि प्लांट में अमोनिया गैस की चपेट में आकर तीन कर्मचारी बेहोश हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हालात पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम लगातार आसपास के इलाकों में पानी का छिड़काव कर रही है। सावधानी बरतते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरी सड़क को खाली करा लिया गया है। बिल्डिंग के आसपास 500 मीटर के इलाके को खाली करा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications