नोएडा में पांच और मिले Coronavirus पॉजिटिव, DM ने कहा-लॉकडाउन में किरायेदारों को निकाला तो होगी जेल

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों तक देश में लॉकडाउन की घोषणा की है, ताकि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसी बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में पांच और नए मामले कोरोना वायरस के सामने आए है। बता दें कि पांच नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सेक्टर-44, 37 और 128 में कोरोना का एक-एक मामला सामने आया है। वहीं, दो मामले अछेजा की महक रेजीडेंसी में सामने आए है। कोरोना का मामला सामने आने के बाद इन सोसाइटी को सील कर दिया गया है। वहीं, नोएडा में कोरोना मरीजों की संख्या 23 पहुंच गई है।

Recommended Video

      Coronavirus: Noida में मिले 5 new case, किराएदारों से किराया ना लेने के आदेश | वनइंडिया हिंदी
      5 new Coronavirus positive cases found in Noida today

      वहीं, दूसरी तरफ नोएडा-ग्रेटर नोएडा से हो रहे पलायन को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सभी मकान मालिकों के लिए आदेश जारी किया है कि कोई भी मकान मालिक अगले एक महीने तक किसी किराएदार से किराया नहीं मांगेगा। अगर किसी मकान मालिक ने इस आदेश का उल्लंघन किया तो उसे एक साल की जेल हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भवन स्वामी इसका उल्लंघन करता है तो प्रभावित व्यक्ति इसकी शिकायत इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के नंबर- 0120-2544700 पर कर सकता है।

      दरअसल, कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देशभर में 21 दिन के लिए किए गए लॉकडाउन के बाद से ही महानगरों से दिहाड़ी मजदूर, कंपनियों व फैक्टरियों में काम करने वाले लोग अपने मूल निवास के लिए पलायन कर रहे हैं। लोगों का यह पलायन इसलिए हो रहा है कि लॉकडाउन के चलते इनका काम बंद हो गया है और ये लोग किराया देने में असमर्थ हैं। ऐसे में कई लोगों के मकान मालिक उन्हें घर से निकाल रहे हैं, जिसके चलते इन लोगों को पलायन करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आदेश जारी किया है अगले एक महीने तक कोई मकान मालिक किराएदारों से किराया नहीं मांगेगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+