ग्रेटर नोएडा में आधी रात को रोड रेज, BMW सवार कार सवार लड़कों ने फेंका पत्थर

ग्रेटर नोएडा में रोड रेज का मामला सामने आया है। यहां एक कार का कुछ लोगों ने पीछा किया और उनकी कार पर पत्थर फेंका। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे यह पूरी घटना कैद हो गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार कार में एक परिवार जा रहा है। इसी दौरान दूसरी कार में सवार चार युवक कार का पीछा करते हैं। कार को ओवरटेक करने के बाद ये लोग कार पर पत्थर से हमला कर देते हैं। हालांकि पीड़ित कार सवार कार को पीछे करके वहां से बचकर निकल जाता है।

road rage

यह घटना 2 मई की रात 1.15 बजे का है। लेकिन रेडिट पर इसे 5 मई को शेयर किया गया है। वीडियो को कार्स इंडिया के पेज पर शेयर किया गया है। जिसमे देखा जा सकता है कि कार में एक परिवार जा रहा है। तभी सामने से दूसरी कार आती है कार के साइड मिरर को टक्कर मार देती है। हालांकि इसे वीडियो में देखा नहीं जा सकता है।

वीडियो में लोगों के बीच जो बात हो रही है उससे इस बात की जानकारी मिलती है कि परिवार अस्पताल जा रहा था। कुछ ही मिनट के भीतर पीड़ित परिवार जानकारी देता है कि उनका कोई पीछा कर रहा है। यह वही कार है जिसने उन्हें टक्कर मारी थी।

पीड़ित कार सवार जब एक्सपो मार्ट की ओर बढ़ता है तो चौराहे पर बीएमडब्ल्यू कार आगे निकलती है और कार से एक व्यक्ति बाहर निकलता है। वह तेजी से कार की ओर बढ़ता है और पीड़ित कार सवार पर पत्थर फेंकता है।

हालांकि पीड़ित कार सवार तेजी से अपनी कार को पीछे करता है और मौके से बच निकलता है। बैकग्राउंड में देखा जा सकता है कि कार में सवार परिवार स्थानीय एसएचओ का नंबर डायल कर रहा है। यह वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है।

वहीं इस घटना पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित कार सवार आरोपी कार चालक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है, लेकिन पुलिस ने खुद से इस मामले का संज्ञान लिया है।

अडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि यह घटना 2 मई की रात की है। पीड़ित परिवार मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। घटना का पुलिस ने खुद से संज्ञान लिया है, नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन पुलिस गुंडा एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+