नोएडा : रिटायर्ड IPS अफसर के घर IT की रेड, लॉकर से मिला 3 करोड़ कैश
नोएडा, 01 फरवरी: नोएडा में पूर्व आईपीएस राम नारायण सिंह के घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान बेसमेंट में 600 लॉकर मिले हैं। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि इन लॉकर से 3 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ है। आयकर विभाग ने सभी लॉकर को सील कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग ने पूर्व आईपीएस अफसर राम नारायण सिंह के नोएडा और गाजियाबाद के 2 ठिकानों पर छापेमारी की। आयकर विभाग ने नोएडा के सेक्टर 50 में रहने वाले राम नारायण सिंह के घर पर रेड में निजी बेनामी लॉकरों में से अब तक 3 करोड़ रुपए कैश बरामद किया है।
वहीं, नोएडा की आयकर इन्वेस्टिगेशन टीम छापेमारी कर रही है। हालांकि, टीम को घर के बेसमेंट में बनाए गए इन प्राइवेट लॉकरों में से एक लॉकर में करीब 2 करोड़ रुपए और बाकी 2 लॉकरों में अलग-अलग 30 से 35 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। यह तीनों लॉकर सोमवार देर रात को तोड़े गए, दो और संदिग्ध लॉकर जल्द ही तोड़े जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications